लखनऊ : हर साल की तरह इस साल भी लखनऊ के छोटे इमामबाड़े में असीरे बगदाद का मातम के उनवान से मजलिस का इंतजाम किया गया है। यह मजलिस 8,9,10 मार्च यानी 23, 24, 25 रजब को मुनअकिद होगी। यह मजलिस पुरे हिंदुस्तान में मशहूर है। हिंदुस्तान की इस मशहूर मजालिस का इंतजाम कमेटी खादिमाने इमाम मूसा काजिम अ. स लखनऊ के द्वारा किया जाता है।
यह मजलिस शहर लखनऊ के हुसैनाबाद स्थित छोटे इमामबाड़े में प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है। इस मजलिस में बगदाद का पूरा मंजर पेश किया जाता है। इस्माइल इसकी खास बात यह है कि इसमें इराक से आए हुए परचम की जियारत कराई जाती है और जनाबे अबू तालिब अ.स का ताबूत उठाया जाता है। कैदखाने बगदाद का दिलसोज मंजर भी यहां पेश किया जाता है।