New Ad

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सड़कों पर उतरी यूपी कांग्रेस

0

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित दर्जनों कार्यकर्ता गिरफ्तार, रिहा

लखनऊ : देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों का विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने लखनऊ में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता इक्का-गाड़ी खींचते हुए हजरतगंज पहुंचे। जहां गांधी प्रतिमा के पास से पुलिस ने अजय कुमार लल्लू सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

लखनऊ पुलिस देर शाम प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित सभी को रिहा कर दिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने एक बयान जारी कर डीजल व पेट्रोल के बढ़ते हुए दाम को सरकारी लूट करार देते हुए भाजपा सरकार को जनविरोधी बताया।

खुलेआम डकैती डाल रही है भाजपा सरकार: अजय कुमार लल्लू

वहीं अजय कुमार लल्लू ने अपने बयान में कहा, प्रदेश की भाजपा सरकार देश की जनता की खून पसीने की कमाई पर डाका डाल रही है। यह सरकार मुनाफाखोर है और खुले आम डकैती डाल रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में पेट्रोल का उत्पाद शुल्क 9.20 रुपया और डीजल का 3.40 पैसा था। लेकिन जनता विरोधी भजापा सरकार में उत्पाद शुल्क बढ़कर पेट्रोल पर 23.38 रुपया और डीजल पर 28.37 रुपया हो गया है। यानि कि डीजल पर उत्पाद शुल्क लगभग नौ गुना बढ़ा है।

लल्लू ने कहा कि इस कोरोना माहमारी में किसान बहुत संकट में है। उनके पास फूटी कौड़ी नहीं है। ऐसे वक्त में यह गरीब किसान विरोधी सरकार मुनाफाखोरी के चलते दाम बढ़ा रही है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ हम सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे।

प्रदर्शन में शामिल रहे कांग्रेस कार्यकर्ता

आज गिरफ्तार होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अलावा पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन अनूप गुप्ता एवं दिनेश सिंह, महामंत्री मनोज यादव, मीडिया संयोजक ललन कुमार, रमेश शुक्ला, प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह एवं डाॅ. अनूप पटेल, अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम, शहर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, प्रमोद सिंह, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता चौधरी, पंकज तिवारी, डा. लालती देवी, दिलप्रीत सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी, डा. शाहजाद आलम, सुशीला शर्मा, ज्ञानेश शुक्ला, डा. आर.सी. उप्रेती, प्रदीप कनौजिया, आरबी सिंह, पवन गुप्ता, शाहिद अली, अयूब सिद्दीकी, जयकरन वर्मा, जेपी मिश्रा, केके शुक्ला, मुशर्रफ इमाम, माया चौबे, अतीउर्रहमान, इस्लाम अली, संजय कश्यप, वंशी लाल लोधी, मो. इरशाद, नदीम खान सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.