New Ad

यूपी परिवहन निगम ने यात्रियों के लिए तैयार किया मात्र 6 रुपए में वाॅशेबल फेस मास्क

0
लखनऊ : कोरोना संकट और लाॅकडाउन के बीच दूर देश में फंसे लोगों की एक मात्र उम्मीद बने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने एक और सराहनीय कार्य किया है। यूपी परिवहन निगम के कानपुर स्थित केन्द्रीय कार्यशाला एवं डा. राम मनोहर लोहिया कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण फैब्रिक फेस मास्क का उत्पादन शुरू किया गया है। यह मास्क कई बार प्रयोग के लिए वाॅशेबल हैं। निगम के सभी प्रमुख बस स्टेशनों पर यह मास्क सभी यात्रियों को मात्र 6 रुपए में उपलब्ध होंगे। लाभ-हानि रहित दरों पर बेचे जा रहे इन मास्कों की बिक्री आज से शुरू हो गयी।
सोमवार को उप्र परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डाॅ. राज शेखर ने लखनऊ के अवध बस स्टेशन पर यात्रियों को यह फेस मास्क वितरित किए। इस मौके पर मुख्य प्रधान प्रबन्धक (संचालन) पीआर बेलवारिया, मुख्य प्रधान प्रबन्धक (तकनीकी) जयदीप वर्मा, प्रधान प्रबन्धक (संचालन) राजीव चैहान, प्रधान प्रबन्धक (तकनीकी) अताउर रहमान, क्षेत्रीय प्रबन्धक, लखनऊ पीके बोस, सेवा प्रबन्धक, लखनऊ सत्यनारायण भी उपस्थित रहे।
पहले ही दिन बिके 10 हजार फेस मास्क
यूपीएसआरटीसी ने बताया कि आज प्रदेश के 100 बस स्टेशनों पर फेस मास्क उपलब्ध करा दिए गए हैं। यह मास्क बस स्टेशनों के पूंछताछ केन्द्रों एवं कोविड हेल्प डेस्क पर उपलब्ध रहेंगे। आज पहले ही दिन शाम 5 बजे तक लगभग 10 हजार फेस मास्क यात्रियों ने खरीदे। यात्रियों को यह सस्ते और अच्छे फेस मास्क काफी पसंद आ रहे हैं।
बता दें कि बाजार में मिल रहे सबसे कम कीमत के सर्जिकल मास्क की कीमत भी 10 रुपए प्रति पीस है। यह एक ही बार प्रयोग में लाने योग्य है।
यात्रियों को किया जा रहा जागरूक
परिवहन निगम के अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के सभी बस स्टेशनों पर यात्रियों को कोरोना प्रोटोकाल की जानकारी दी जा रही है। बस चालकों, परिचालकों, रोडवेज कर्मचारियों और यात्रियों को मास्क पहनने, शारीरिक दूरी बनाए रखने और समय-समय पर हैंड सैनिटाइज के लिए जागरूक किया जा रहा है। चालक-परिचालक भी यात्रियों को जागरूक कर रहे हैं
Leave A Reply

Your email address will not be published.