New Ad

बिहार में 28 अक्टूबर 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान, 10 नवंबर को आएंगे नतीजे

0

बिहार : में आचार संहिता लागू, 28 अक्टूबर 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान, 10 नवंबर को आएंगे नतीजे बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आयोग ने बताया कि चुनाव 3 चरणों में होगा। नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। पहले चरण का चुनाव 28 अक्टूबर, दूसरे चरण का चुनाव 3 नवंबर और तीसरे चरण का चुनाव 7 नवंबर को होगा।

आयोग ने बताया कि बिहार में कुल 7 करोड़ 79 लाख मतदाता हैं। महिला वोटर 3 करोड़ 39 लाख हैं। वहीं 3 करोड़ 79 लाख पुरुष वोटर हैं। 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो रहा है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2015

साल 2015 विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर 57.0% मतदान हुआ था, जिसमें भाजपा को 25%, फिर राजद (RJD) को 18.8% फिर तीसरे नंबर पर जदयू (JDU) को 17.3% वोट मिले थे।

साल 2015 के चुनाव में राजद जदयू और कांग्रेस साथ मिलकर महागठबंधन बनाया, जिसे 178 सीटें मिलीं थी। लेकिन डेढ़ साल बाद नीतीश महागठबंधन से अलग होकर एनडीए में चले गए।

इस चुनाव में एनडीए में भाजपा, लोजपा और हम (सेक्युलर) के साथ जदयू शामिल हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2010 : 2010 विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर 52.7% मतदान हुआ था, जिसमें जदयू (JDU) को 22.6%, राजद (RJD) को 18.8% और भाजपा को 16.5 % वोट मिले थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.