New Ad

रायबरेली के समस्त थानों पर महिला हेल्प डेस्क का किया गया शुभारम्भ

0

रायबरेली :  मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के प्रति महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने व अपनी समस्याओं को निर्भीक होकर बताने तथा उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित गति से गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करने के उददेश्य से मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के समस्त थानों के 1535 स्थापित महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया तथा उपस्थित अधिकारियों को महिलाओं, बालिकाओं व बच्चों आदि की सुरक्षा के लिए निर्देश दिये कि प्रत्येक जनपद में समस्त थानों पर महिला हेल्प हेस्क पर आने वाली शिकायत व 1090 वूमेन पाॅवर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेन्स सेवा नम्बरों के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से नियमानुसार व गुणवत्तापूर्वक त्वरित कार्यवाही की जाए। किसी भी महिलाओं व बालिकों के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न न होने हो पाये इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी हेल्प नम्बरों को बनाए गए महिला हेल्प डेस्क पर चस्पा करते हुए दर्शाया जाए एवं किसी भी हेल्प नम्बरों पर फर्जी आने वाली काॅलों पर कार्यवाही भी की जाए तथा अन्य उचित दिशा निर्देश दिये

इसी क्रम में जनपद रायबरेली में भी महिलाओं की शिकायतों को सुनकर उनका त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के उददेश्य से मील ऐरिया थाना में महिला हेल्प डेस्क का उदघाटन एवं शुभारम्भ जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की उपस्थिति में नगर पंचायत अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर नगर पालिका अध्यक्ष के पति मुकेश श्रीवास्तव व अन्य जनप्रतिनिधियों सहित अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष व थानें के पुलिस अधिकारी व कर्मिक मौजूद रहे। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मीडिया से रूहबरू होते हुए कहा कि महिलाओं से सम्बन्धित शिकायतों को सुनने व उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के उददेश्य से प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा थानों में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया जा रहा है

उन्होंने कहा कि महिला हेल्प डेस्क में महिला शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर उनका त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। महिला हेल्प डेस्क में महिलाएं अपनी समस्याओं को खुलकर बता सकती हैं। वहीं पुलिस विभाग द्वारा महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से समस्त थानों पर उपस्थित बालिकाओं व महिलाओं को आत्मरक्षा हेतु जागरूक किया गया। हेल्प नवम्बर व स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरुक किया गया तथा प्रत्येक थानों पर महिला शिकायतकर्ता के लिये स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी कि कोई भी महिला एवं बालिका अपनी शिकायत दर्ज करा कर उसकी प्राप्ति की पर्चा प्राप्त करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.