New Ad

कोरोना संकट के बीच 108 एम्बुलेंस सेवा की हो सकती है हड़ताल

0

कल से मरीज नहीं पहुंच सकेंगे अस्पताल

लखनऊ: विश्व भर में कोरोना महामारी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा वहीं राजधानी लखनऊ में 108 एंबुलेंस सेवा करमारियो ने कल से एम्बुलेंस सेवा बंद करने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि पूरे शहर में लॉक डाउन है और ऐसी स्थिति में मरीजों को जमीनी स्तर से उपचार तक पहुंचाने का काम 108 एंबुलेंस सेवा के द्वारा किया जा रहा है।

108 एंबुलेंस सेवा के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडे ने बताया कि एंबुलेंस कर्मचारियों को 2 महीने से वेतन नहीं दिया है। जिसको लेकर एंबुलेंस कर्मचारियों में रोष है। कोरोना महामारी के चलते एंबुलेंस कर्मचारियों पर लगातार काम का दबाव बढ़ता जा रहा है। एंबुलेंस कर्मचारियों का आरोप है कि कोरोना वायरस का प्रकोप पूरे देश में फैला हुआ है।

जिसको लेकर सरकार बेहद चिंतित है। लेकिन सरकार द्वारा इन्हें कोरोना से बचने के लिए सुरक्षा के मद्देनजर देखते हुए ना सेनेटाइजर और ना ही मास्क मुहैया करवाया गया है। साथ ही इन कर्मचारियों को दो महीनों से सैलरी भी नही दी जा रही है। जिसके चलते कर्मचारी कल रात 12:00 बजे से हड़ताल पर जा सकते हैं। अगर कर्मचारी हड़ताल पर चले गए तो इस महामारी के समय में सरकार के लिए मरीजो को इलाज की सुविधा देना सबसे बड़ी चुनौती होगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.