New Ad

अवध शिल्प ग्राम शेल्टर होम में पहले ही दिन पहुंचे सैकड़ों मुसाफिर

0

खाने-पीने के साथ इलाज की भी की गयी व्यवस्था

लखनऊ : चार दिन तक चली मजदूरों, कामगारों की भागा-दौड़ी पर योगी सरकार ने पाबंदी लगा दी है। लाॅकडाउन के बीच दिल्ली समेत अन्य शहरों से मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए केन्द्र सख्ती से पेश आने को कहा है। इसके बाद तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेश सरकार ने ’जो जहां है उसे वहीं पर’ रोक दिया है। मुख्यमंत्री ने लोगों को रुकने के लिए जगह-जगह कैंप बनाने को कहा है। इन कैंपों में आगन्तुकों के लिए खाने-पीने के साथ ही चिकित्सीय परीक्षण की भी व्यवस्था होगी।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान और अवध शिल्पग्राम में शेल्टर होम बना दिए हैं। इन शेल्टर होम में राजधानी पहुंचने वाले विभिन्न जनपदों के लोगों को ठहराया जा रहा है।

यहां आने वाले सभी आगन्तुकों का नाम, पता आदि नोट करने के साथ ठहराया जा रहा है। सोमवार को अवध शिल्प ग्राम में विभिन्न जनपदों की ओर जा रहे सैकड़ों लोगों को पहुंचाया गया। जिसके चलते मुसाफिरों की काफी लंबी लाइनें लग गईं।

प्रशासन की तरफ सभी को जलपान कराया गया। इसके बाद सभी का वैरिफिकेशन आदि करने के बाद यहां पर ठहराया गया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री और केन्द्र सरकार का निर्देश है कि इन सभी को 14 दिन तक शेल्टर होम में रखा जाए। यहां सभी का स्वास्थ्य परीक्षण होगा। स्वस्थ पाए जाने पर सभी को उनके गांव, जनपद पहुंचाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.