New Ad

अजय लल्लू के ऊपर लगे आरोप तथ्यहीन, मौलिक अधिकार से वंचित करना सरकार की मंशा

0

फर्जी मुकदमें और जेल की सलाखें कांग्रेस के सेवाकार्य को रोक नहीं पाएगीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी, विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा और उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अजय लल्लू के ऊपर जो आरोप लगाए हैं वह तथ्यहीन किसी भी व्यक्ति को उसके मौलिक अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। वहीं भाजपा सरकार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को उनके वकील से भी मिलने नहीं दे रही है। और कोर्ट में सरकार गलत तथ्य प्रस्तुत कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अपराधी नहीं है वह एक राजनीतिक व्यक्ति हैं वह गरीब और मजदूरों के लिए मदद के लिए गए थे।

कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि लाखों जरूरतमंदों तक भोजन और राशन पहुंचने वाले, हज़ारों मजदूरों को उनके घरों तक लाने वाले, गरीबों-मजदूरों के मददगार अजय कुमार लल्लू का आखिर अपराध क्या है? यही कि उन्होंने जरूरतमंदों की मदद की? मजदूरों को राहत मिले इसलिए बसों का बंदोबस्त किया। सेवा कार्य से बौखलाई योगी सरकार ने महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह और कांग्रेस के 90 से अधिक नेताओं के ऊपर फ़र्ज़ी मुकदमे दर्ज कराए हैं। फर्जी मुकदमे और जेल की सलाखें सेवाकार्य को रोक नहीं पाएगीं।हमारी पार्टी देश निर्माता श्रमिकों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि हम एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार राजनीतिक द्वेष और गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है। कांग्रेस पार्टी श्री अजय कुमार लल्लू को गैरकानूनी ढंग से जेल भेजने के खिलाफ महाअभियान चलाएगी। हम गांव-गांव हर गरीब की झोपड़ी तक अपनी बात ले जाएंगे और लोगों की सेवा करेंगे। कांग्रेस वरिष्ठ नेता सदस्य विधान परिषद श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि अबतक पूरे प्रदेश में 90 लाख से अधिक लोगों तक कांग्रेस पार्टी ने राशन और भोजन पहुंचाया है। 10 लाख प्रवासी श्रमिकों की मदद की। 22 जिलों में साझी रसोईघर चलाया गया।

40 हाइवे स्टॉल्स लगाकर नाश्ता, खाना वितरित किया गया। यह सब प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में हुआ और आज हम पुनः सेवा का संकल्प ले रहे हैं, कि भाजपा सरकार के दमन से झुकेंगे नहीं, सेवा कार्य और जी जान लगाकर करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें देश की न्यायपालिका पर भरोसा है। मजदूरों, गरीबों और जरूरतमंदों के साथी हमारे अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी को जरूर इंसाफ मिलेगा। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता रोजाना सोशल डिस्टेंसिंग और महामारी में लागू नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं। अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम करते हैं। लेकिन एक भी भाजपा का नेता गरीब की सेवा करते नहीं दिखा। प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी पीठ थपथपाने में व्यस्त हैं। उप मुख्यमंत्री पतंगबाजी में लगे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.