New Ad

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बाद राजधानी में आज से खुलेंगे पार्क, बिना मॉस्क के एंट्री पर रोक

0

बिना मॉस्क और बीमार, गर्भवती, बुजुर्गों की एंट्री पर रोक

लखनऊ : लॉकडाउन 0.4 में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स खोलने के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जनता को एक और बड़ी राहत दी है। यूपी सरकार अब मॉर्निंग वॉक के लिए पार्कों को खोलने जा रही है। इसके लिए एक तय समय तक पार्क खोले जाएंगे। मंगलवार को अफसरों संग लॉकडाउन की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने ये निर्देश दिए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कामगारों व श्रमिकों को लेकर भी कुछ फैसले किए। बैठक में निर्देश दिए कि विभिन्न राज्यों से प्रदेश आने के इच्छुक कामगारों व श्रमिकों की सूची प्राप्त करने के लिए संबंधित राज्य सरकारों को पत्र भेजा जाए। सरकार ने सभी श्रमिकों व कामगारों को बस या ट्रेन से निशुल्क लाने की व्यवस्था की है।

लॉकडाउन में खुलने वाले पार्कों में पेट्रोलिग की जाएगी। मुख्यमंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘समय तय करके पार्कों में माॅर्निंग वाॅक की अनुमति दी जाए। सुरक्षा तथा सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने के लिए पार्कों में पेट्रोलिंग की जाए। वित्तीय तथा औद्योगिक संस्थानों सहित सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर पेट्रोलिंग व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाए

Leave A Reply

Your email address will not be published.