New Ad

पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की पुण्यतिथि, यूपी कांग्रेस मुख्यालय में अर्पित की गई श्रद्धाजंलि

0

लखनऊ : स्वतंत्र भारत के पहले और सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर पूरा देश याद कर रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेश के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, कि नेहरू पहले ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। जिन्होंने लाहौर अधिवेशन में रावी नदी के तट पर भारत के पूर्ण स्वतंत्रता का संकल्प लिया था, और इस संकल्प को पूरा करने के लिए दर्जनों बार वह जेल में भी रहे। पंडित नेहरू ने भारत की आजादी के बाद उसको निर्माण के मानक के रूप में पूरी दुनिया के सामने स्थापित किया और एक विकसित राष्ट्र की जो भी आवश्यकताएं होनी चाहिए।

नेहरू जी ने पूरा करके एक महान भारत की संरचना का स्वरूप दिया। कांग्रेस पार्टी तनिक भी नेहरू के विचारों से नहीं भटकेगी क्योंकि नेहरू का विचार ही अखंड और मजबूत भारत की गारंटी है। इस अवसर पर पूर्व सांसद राकेश सचान ने नेहरू को महान युग दृष्टा बताते हुए कहा कि मौजूदा लोकतांत्रिक व्यवस्था को उनकी सुंदर परिकल्पना किस प्रकार समूचे समाज को एक साथ लेकर मजबूत भारत आगे बढ़ रहा है यह पंडित नेहरू की ही देन है। वहीं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि नेहरू स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आजादी के बाद के भारत निर्माण में जो चीज सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली है वह विविधता को समेटकर एक साथ चलने की क्षमता।

सबका आदर सभी संस्कृतियों का सम्मान, त्याग, बलिदान के साथ अखंड और विकास भारत की परिकल्पना को साकार करना नेहरू की विलक्षण व्यक्तित्व की पहचान थी। आज के इस मुश्किल दौर में हम कांग्रेसजनों को और ताकत के साथ नेहरू के विचारों को पूरे समाज में व्यापक रूप से फैलाना होगा। जिससे भारत के मजबूती और छोड़ता को बचाया जा सके। पुण्यतिथि के अवसर पर प्रमोद तिवारी आराधना मिश्रा समेत पूर्व विधायक श्याम किशोर उपाध्यक्ष वीरेंद्र चैधरी, मनोज यादव, संजय शर्मा, अनीस अंसारी शहर के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान अनिल यादव सुधांशु बाजपेई समेत तमाम कांग्रेसी उपस्थित रहे और उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Leave A Reply

Your email address will not be published.