New Ad

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को उपहार देकर किया सेवाभाव, वृद्धाश्रम में मनाया व्यापारी दिवस

0

 देवरिया: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल एवं उत्तर प्रदेश उ‌द्योग व्यापार मण्डल द्वारा रविवार 3 सितम्बर को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस समारोह देवरिया के मेहड़ा पुरवां जी आई स्टेट स्थित वृद्धाश्रम में वहाँ रह रहे वृद्धजनों के बीच सेवा भाव से मनाया, तथा साथ ही वृद्धजनों को उनके दैनिक उपयोग की वस्तुएं वितरित कर उनकी समस्याओं को साझा किया गया। बताया जाता है कि यह संगठन 30 वर्ष पूर्व 3 सितम्बर 1993 को गठित हुआ था तभी से यह संगठन निरंतर व्यापारी हित में कार्य करता आ रहा है।
आज वृद्धाश्रम में कुल 85 पुरुष एवं महिला बृद्धजनों को उपहार देकर व्यापार मंडल सेवा किया है।
कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी रहे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम मरोदिया ने मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी को फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया एवं सभी आगंतुक जनों का स्वागत किया एवं आभार व्यक्त किया।

इस सम्बंध में सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा वृद्धाश्रम इस प्रकार का कार्यक्रम करना सराहनीय है। ऐसे कार्यक्रमों के द्वारा निराश्रित परिवार द्वारा उपेक्षित बृद्धाश्रम में निवास करने वाले बृद्धजनों को अपनापन का अनुभव होता है एवं उन्हें खुशी होती है। इस प्रकार के कार्यक्रम वृद्धाश्रम में निरंतर होते रहने चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.