New Ad

तपस्वी कार्यकर्ताओ की पार्टी है भाजपा अनूप गुप्ता

0

देवरिया: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का जिला प्रशिक्षण वर्ग चार सत्रों में शुक्रवार को जिलापंचायत सभागार में सम्पन्न हुआ प्रशिक्षण वर्ग काशुभारम्भ प्रदेश महामंत्रीक्षेत्रीय प्रभारीएमएलसी अनूप गुप्ता ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि करके और दीप प्रज्ज्वलन करके किय गया जिला प्रशिक्षण वर्ग उदघाट्न सत्र के मुख्य वक्ता प्रदेश महामन्त्री विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने भाजपा इतिहासविकास विषय पर बोलते हुए कहा की भाजपा तपस्वी कार्यकर्ताओ की पार्टी है उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी द्वारा 1951 को जनसंघ की स्थापना के साथ देश मे एकात्म मानववाद अंत्योदय की संकल्पना को साकार करने के लिये कार्यकर्ताओ ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया 6 अप्रैल 1980 को जनसंघ के नेताओ ने जनता पार्टी का साथ छोड़कर पंच निष्ठाओ के आधार पर भारतीय जनता पार्टी का गठन किया।

देश की एकता और अखंडता को बरकरार रखने के लिये भाजपा ने लगातार कार्य करते हुए 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी जो अब सबका साथ- सबका विकास के साथ शानदार भारत का पुनर्निर्माण कर रही है अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा पवन कुमार मिश्र ने मुख्य वक्ता सहित उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग हमे भाजपा की रीति-नीति से परिचय कराने के साथ अनुशासन की सिख भी देता है केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां और किसान मोर्चा की भूमिका विषय पर सम्बोधित करते हुए सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा भाजपा का एक अहम मोर्चा है जो सरकार एवं देश के किसानों के मध्य एक सेतु की भूमिका निभाता है उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्राकृतिक खेती पर   किसानों के मध्य जागरूकता फैलाने का कार्य भी करे।

संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर बोलते हुए मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि संगठन के अंदर भाजपा की एक विशिष्ट विचारधारा है जिसके कारण हमारे लिये राष्ट्र प्रथम है  पार्टी दूसरे नंबर पर और व्यक्ति तीसरे नंबर पर है संगठन संरचना में चार क का महत्व है जिसमे कार्यकर्ता कार्यालय कोश और कार्यक्रम के अंतर्गत संगठन के माध्यम से हम अपनी कार्यपद्धति को लेकर समाज के बीच मे जाते है प्रशिक्षण प्रवासी प्रमुख सुनील तिवारी ने हमारा विचार परिवार विषय पर बोलते हुए कहा कि भाजपा लगभग 2 दर्जनों अनुसांगिक  संगठनों के माध्यम से अपने विचार को जन-जन तक पहुचाने का कार्य कर रही है प्रशिक्षण वर्ग में आये हुए प्रशिक्षार्थियों का प्रियंका सिंह और बेबी पाण्डेय ने पंजीयन कर तिलक लगाकर स्वागत किया जिला प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य रूप से संजय तिवारीअम्बिकेश पाण्डेयदिवाकर यादवहृदयलाल शर्मा रविन्द्र राय उर्फ कुँवर काशीपति शुक्ल हरीश त्रिपाठी राजेश कुशवाहा नागेन्द्र सिंह भगवान यादव रितेश शर्मा प्रमोद पाण्डेय राघवेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.