New Ad

भाजपाइयों ने बूथों पर सुना मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण

0
देवरिया:  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महीने के अन्तिम रविवार प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम को सभी बूथों पर रेडियों,
टेलीविजन, नमो ऐप,यूट्यूब के माध्यम से सुना।
इसी के क्रम में देवरिया नगर के बूथ संख्या 220 गरुलपार पर मन की बात सुनने के बाद नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान-3 चंद्र मिशन की उल्लेखनीय सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिकों की सराहना करते कहा कि मिशन चंद्रयान नये भारत की भावना का प्रतीक बन गया है।आज प्रधानमंत्री ने आगामी G-20 समिट, खिलाड़ियों के सराहनीय प्रदर्शन, मातृभाषा का महत्व, संस्कृत भाषा, भारत के वाइब्रेंट डेयरी सेक्टर समेत कई अन्य विषयों पर बात की,जिससे हम सभी को बहुत सारी जानकारी मिली।प्रधानमंत्री मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम में किसी भी तरह की राजनीतिक बात नही करते है।
इस दौरान मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय,हरेन्द्र जायसवाल,अखिलेश जायसवाल,सूरज वर्मा,सुशील जायसवाल,रामचंद्र जायसवाल आदि रहे।
पूर्व विधायक सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने नगर मण्डल के बूथ 242 तथा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने बरहज के बूथ संख्या 37 पर मन की बात सुनने के बाद कहा कि इस कार्यक्रम से देशवासियों को विभिन्न विषयों की बहुत सारी जानकारी मिलती है,बहुत से ऐसे लोगों के बारे में बात करते है जिनके काम समाज को दिशा देने वाले होते है ऐसे लोगो का मनोबल ऊंचा होता है और लोग उनसे प्रेरणा लेते है।
इस दौरान अजित मिश्रा,दीपक श्रीवास्तव,मनमोहन मिश्रा,नीरज श्रीवास्तव,वीरेन्द्र सिंह,राजू पाण्डेय आदि रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.