New Ad

सीएम योगी अयोध्या दौरा पर आज, राम मंदिर निर्माण कार्य का लेंगे जायजा

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल का दौरा करेंगे। साथ ही अयोध्या के विभिन्न हिस्सों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का भी मुआयना करेंगे। कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के बाद सीएम योगी का राम जन्मभूमि स्थल का यह दूसरा दौरा होगा। मुख्यमंत्री ने राम मंदिर निर्माण के लिए निजी तौर पर 11 लाख रुपए का दान भी दिया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के अयोध्या कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन हुआ है। मौसम खराब होने के कारण योगी गोंडा से अयोध्या कार से आएंगे। जिसके तकरीब दोपहर 1:00 बजे के बाद योगी अयोध्या पहुंचेंगे। इसके बाद आधिकारियों के साथ मंदिर निर्माण की तैयारियों का जायजा लेंगे। सीएम भजन संध्या स्थल भी देखेंगे। सर्किट हाउस में अयोध्या के विकास कार्यों की अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। भाजपा पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।

वहीं अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि मुख्यमंत्री रविवार दोपहर अयोध्या का दौरा करेंगे। वह गैर कोविड-19 अस्पतालों के साथ ही अयोध्या के विभिन्न स्थानों पर चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने दौरे के दौरान राम जन्मभूमि स्थल तथा कुछ और मंदिरों में भी जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.