New Ad

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने लखनऊ की सड़कों पर चलाई बैलगाड़ी

0

दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सरकार से तत्काल बढ़े हुए मूल्य वापस लेने की मांग की

लखनऊ : पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। लखनऊ में कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी पर बैठकर इस्लामियां कालेज के सामने से होते हुए लोकभवन तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झड़प भी हुई। लोकभवन के पास पहुंचने पर पुलिस ने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को पास गिरफ्तार कर बसों में भरकर इको गार्डेन भेज दिया। जहां से देर शाम सभी को रिहा कर दिया गया।

डीजल महंगा होने से बढ़ी महंगाई: आराधना मिश्रा

प्रदर्शन के दोरान कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा, इस देश में आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि पेट्रोल का दाम डीजल से अधिक हो गया है। आज आम आदमी पर भारी मंहगाई का बोझ है। डीजल के दामों में भारी वृद्धि से जहां मंहगाई बढ़ी है वहीं किसानों को सबसे अधिक आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आम जनता इस भीषण वृद्धि से कराह रही है। कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार केन्द्र सरकार को मूल्य वृद्धि को वापस लिये जाने के लिए सड़कों पर उतरकर आन्दोलन कर रही है। लेकिन जनविरोधी मोदी सरकार आम जनता के हितों पर कुठाराघात करने पर उतारू है।

डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़ाना जनविरेाधी कदम मुकेश सिंह चौहान

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने केन्द्र की मोदी सरकार से अविलम्ब पेट्रोल एवं डीजल के मूल्यों में की गयी वृद्धि को वापस लेने की मांग की। उन्होने कहा कि आज विश्व में कच्चे तेल के दाम न्यूनतम स्तर पर है फिर भी डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाया जाना जनविरेाधी कदम है। आजादी से आज तक कभी भी इनके दामों में इतनी वृद्धि नहीं हुई है। डीजल पेट्रोल के दामों में हुई वृद्धि से आम जनता कराह उठी है। ऐसे में भाजपा की केन्द्र सरकार बढ़े हुए दामों को अविलम्ब वापस ले।

प्रदर्शन में शामिल रहे नेता व कार्यकर्ता

आज के प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं लखनऊ प्रभारी रमेश शुक्ला, ममता चौधरी, अमरनाथ अग्रवाल, अशोक सिंह, सम्पूर्णानन्द मिश्रा, सुशीला शर्मा, राजेश सिंह काली, डा. शहजाद आलम, अरशी रजा, नरेश बाल्मीकि, विजय सक्सेना, रफत फातिमा, सुनील दुबे, आर.सी. उप्रेती, रमेश मिश्रा, वेद प्रकाश त्रिपाठी, डा. मंजू दीक्षित, प्रदीप सिंह, शैलेन्द्र तिवारी, विशाल राजपूत, ब्रजेश सिंह, अनस रहमान, मो. तारिक, परवीन खान, केके शुक्ला, जेपी मिश्रा, अशोक उपाध्याय, शाहिद अली, प्रभाकर मिश्रा, इस्लाम अली, रईस अहमद, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, प्रदीप कनौजिया, आर.एस. तिवारी, राजीव यादव, अतीउर्रहमान, लुकमान सिद्दीकी, संजय श्रीवास्तव, जगदीश बाल्मीकि, सुनीता रावत

उमा अवस्थी, राहुल अवस्थी, रोहित अवस्थी, रोशन यादव, रोहित कुमार, सतेन्द्र वर्मा, योगेन्द्र सिंह नेगी, सुरेन्द्र शुक्ला, हसन रिजवी, आनन्द सिंह, नावेद नकवी, रंजीत भारती, अशोक दुबे, मुन्ना लाल भारती, उमाशरन वर्मा, उमेश त्रिपाठी, मेंहदी हसन, योगेश्वर सिंह, संजय बाल्मीकि, शैलेन्द्र दीक्षित, चन्द्र प्रकाश, अभय बाजपेयी, बंशीलाल लोधी, प्रभात गुप्ता, मुर्शरफ इमाम, अयूब सिद्दीकी, राजीव यादव, मो. शोएब खान, आशा मिश्रा, सच्चिदानन्द, राजेन्द्र पाण्डेय, रितेश बाल्मीकि, दिनेश दीक्षित सहित तमाम कांग्रेसजन शामिल रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.