New Ad

कोरोना ने कारागार मुख्यालय में दी दस्तक, DIG जेल संजीव त्रिपाठी कोरोना पाॅजिटिव

0

सिविल अस्पताल के नौ कर्मचारी कोरोना संक्रमित

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जो कारागार विभाग तक पहुंच गया है। लखनऊ के डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए है। दो दिन पहले डीजी आनंद कुमार समेत जेल मुख्यालय के 60 अधिकारी और कर्मचारियों के नमूने लिए गए थे। स्वास्थ विभाग की टीम ने जेल मुख्यालय में आकर नमूने लिए थे।

स्वास्थ्य विभाग डीआईजी के संपर्क में आए जेलकर्मी, फॉलोअर और कार्यालय के बाबू की सूची तैयार करने में लग गया है। इन्हें घर पर क्वारन्टीन रहने की सलाह दी गई और जेल मुख्यालय को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। डीआईजी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से मुख्यालय के अफसर और कर्मियों में दहशत है। लेकिन मुख्यालय के अन्य 59 अधिकारी और कर्मियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। डीजी आनंद कुमार ने शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते एहतियातन स्वास्थ विभाग से जांच कराने का आग्रह किया था।

डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी के अलावा कोरोना योद्धओं को भी अपना शिकार बनाने लगा है। सिविल अस्पताल के नौ कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं कोरोना के कारण तालकटोरा के होम्योपैथिक डॉक्टर जावेद (60) की मौत हो गई। वहीं 102 एंबुलेंस कॉल सेंटर के 32 कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं। कॉल सेंटर की पूरी बिल्डिंग को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।

कोरोना की चपेट में आए योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह व उनकी पत्नी के परिवार के पांच और लोग भी पॉजिटिव मिले हैं। वहीं एक और मंत्री कोराना की चपेट में है। राजधानी में अब कुल मरीजों की संख्या 1307 हो गई है। इनमें 1089 लखनऊ के निवासी हैं। इनमें 32 मरीज 102 कॉल सेंटर के, 5 मोती सिंह के परिवार के, चंद्रनगर के 5, कैंट रोड के 4, इंदिरानगर व एलडीए कॉलोनी के 3-3, कल्याणपुर, गुडंबा, गायत्रीनगर, मोहान रोड के 2-2 मरीज संक्रमित हैं। हरि नगर, विकास नगर, अलीगंज, मलिहाबाद, देवी खेड़ा, बनी कला, सरोजनी नगर, फैजाबाद रोड, नरही, अजय नगर, राजाजीपुरम, कुर्सी रोड के 1-1 पॉजिटिव मिले हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.