New Ad

कोरोना पॉजिटिव ऐश्वर्या और आराध्या नानावटी अस्पताल में भर्ती, अभी तक थे होम क्वारंटाइन

0

मुंबई : कोरोना वायरस के चलते ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन को शुक्रवार रात मुंबई स्थित नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाल ही में बच्चन परिवार के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को अस्पताल में एडमिट कराया गया। अभी तक ऐश्वर्या और आराध्या होम क्वारंटाइन थीं और कोरोना का इलाज कर रही थीं।

बता दें कि इससे पहले अभिषेक ने ट्वीट कर बताया था, &https://www.youtube.com/channel/UCcj8JxdUrXPVdAxW-blFheA8216;ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन का भी कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। वह लोग घर पर ही सेल्फ क्वारंटाइन हैं। बीएमसी को पूरी परिस्थिति की जानकारी दे दी गई है और वह सभी चीजों का ध्यान रख रहे हैं। बाकी परिवार में मां को मिलाकर सभी के टेस्ट नकारात्मक आए हैं। आप की चिंताओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद

एक्टर के चारों बंगले- जलसा, जनक, वत्सा और प्रतीक्षा, सभी को बीएमसी ने सील कर दिया है। बाहर कंटेनमेंट जोन का बोर्ड लगा दिया है। एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक अमिताभ बच्चन के 26 स्टाफ मेंबर्स का स्वैब टेस्ट हुआ। बताया जा रहा है कि सभी की रिपोर्ट्स नेगेटिव आई हैं।

नानावटी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के पीआरओ के मुताबिक अमिताभ बच्चन की हालत अब पहले से बेहतर है। अमिताभ बच्चन के फैन्स उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए कामना कर रहे हैं। कोई हवन तो कोई पूजा-पाठ कर रहा है। जबसे अमिताभ बच्चन की यह खबर सामने आई है, हॉस्पिटल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो रही है। इसे देखते हुए मुंबई पुलिस ने भी अपनी सिक्योरिटी बढ़ा दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.