New Ad

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लोहिया अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम कल्याण सिंह का हालचाल लेने पहुंचे

0

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की तबीयत शनिवार रात अचानक खराब हो गई। इसकी सूचना मिलते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार सुबह डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में जाकर भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल लिया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को सुबह भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक कल्याण सिंह का हालचाल लेने लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कल्याण सिंह का उपचार कर रहे चिकित्सकों से भी वार्ता की। राजनाथ सिंह को जैसे पता चला कि पूर्व सीएम तथा पूर्व गवर्नर भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह अस्पताल में भर्ती हैं, वह उनका हालचाल लेने के लिए डॉ.राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे।

लोहिया मेडिकल संस्थान में भर्ती कल्याण सिंह को बीती रात करीब एक बजे हार्ट अटैक हुआ। उनके हालचाल लेने पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उनसे बात करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन कल्याण सिंह उनकी बातों को समझ नहीं पा रहे थे और सही तरीके से उसको रिस्पांस भी नहीं कर सके। राजनाथ सिंह ने वहां पर मौजूद डॉक्टर्स से उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली। लोहिया संस्थान के अध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह उनका इलाज कर रहे हैं। वहां पर मौजूद निदेशक डॉक्टर सोनिया नित्यानंद, एमएस डॉक्टर विक्रम सिंह और कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह से भी उन्होंने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने यह भी पूछा कि अभी उनकी स्थिति कैसी है और आगे क्या करना पड़ेगा। लोहिया संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि उन्हेंं पैरोटेड ग्लैंड में संक्रमण के बाद यहां लाया गया था। वह समस्या ठीक हो गई लेकिन उसके बाद उन्हेंं एक माइनर ब्रेन स्ट्रोक भी आया उनकी सोचने समझने की क्षमता फिलहाल कमजोर हो गई है। इसके बाद बीती रात में हृदयाघात हो जाने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है। उनकी उम्र 90 वर्ष से अधिक हो चुकी है। इसी कारण उनके हृदय का ऑपरेशन भी नहीं हो सकता। फिलहाल दवाइयों से उनकी स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की जा रही है। डॉक्टर लगातार उनकी स्वास्थ्य की निगरानी रख रहे हैं। फिलहाल उन्हेंं आईसीयू में नहीं रखा गया है। जरूरत पडऩे पर आईसीयू ले जाया जाएगा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने करीब 15 20 मिनट तक कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उसके बाद वापस लौट गए

Leave A Reply

Your email address will not be published.