New Ad

फतेहपुर जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का समापन 

0
सोनभद्र /ब्यूरो | जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता फतेहपुर के मुराईन टोला  स्थित सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल मे संपन्न हुई |
फतेहपुर योगासन खेल संघ के महासचिव डॉ दुर्गेश कुमार द्वारा योगासन को खेल का दर्जा की जानकारी किस प्रकार स्पोर्ट्स कोटे का लाभ व योग के माध्यम से बीमारियों व उत्तम स्वास्थ्य आहार पर चर्चा की गई |
युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के मार्गदर्शन के अनुसार व उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ के जिला इकाई फतेहपुर योगासन खेल संघ द्वारा फतेहपुर के मुराईन टोला में स्थित जयपुरिया स्कूल के सहयोग से कार्यक्रम का शुभारंभ जयपुरिया स्कूल के डायरेक्टर आदरणीय रंजना सिंह जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया | जयपुरिया के प्रधानाध्यापक सीजों वर्गिस व फतेहपुर योगासन खेल संघ के महासचिव डॉ दुर्गेश कुमार तथा अध्यक्ष देश दीपक मीडिया प्रभारी विकास एवं चीफ जज विनय कुमार श्रीवास्तव और रुबी श्रीवास्तव के साथ निधि कुमारी प्रियंजलि
गौतम अनुप्रिया जी के द्वारा  दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम का शुभारंभ  किया गया |
विद्यालय के बच्चों द्वारा सर्वप्रथम   स्वागत गीत गणेश वंदना प्रस्तुत की गई | उसके उपरांत फतेहपुर योगासन खेल संघ एवं जयपुरिया स्कूल के प्रधानाध्यापक सीजों वर्गीस द्वारा मुख्य अतिथि तथा पदाधिकारियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया |
देवमई ब्लॉक से प्रतीक सिंह व रवि सिंह जयपुरिया विद्यालय के बच्चे अजान ,ओम गुप्ता ,हार्दिक, श्रेयांश ,अहमद आदवी अभय राज गुप्ता जैना संस्कृति समृद्धि, वैष्णवी, आनियाजैस्मिन दिव्यांश अथर्व सुंदुस आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया | चीफ जज विनय कुमार श्रीवास्तव के साथ डाॅक्टर रुबी श्रीवास्तव निधि कुमारी व प्रियंजलि गौतम द्वारा जजमेंट किया गया | देवमई ब्लॉक के मीराई ग्राम स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने भी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया | जयपुरिया विद्यालय के लगभग 35 बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें चयनित बच्चों को प्रमाण पत्र गोल्ड सिल्वर तथा ब्रोंज मेडल देकर छात्रों को सम्मानित  किया गया |
जयपुरिया विद्यालय की कोच नीतू शुक्ला वीरन  दीपक जी द्वारा बहुत ही कम समय में बच्चों को कठिन से कठिन आसन का योगाभ्यास करवा कर योगासन खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तैयार किया गया था | जिला योगासन खेल प्रतियोगिता में विजयी बच्चे आने वाली प्रदेश स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे |
इस खेल प्रतियोगिता में जयपुरिया स्कूल के डायरेक्टर रंजना सिंह जी मलवां की उप प्रधानाचार्य उर्वशी पांडे तथा कार्यक्रम का संचालन अनुप्रिया जी द्वारा बहुत ही सराहनीय था |विद्यालय की कोऑर्डिनेटर टेक्निकल डायरेक्टर, कोच नीतू शुक्ला  वीरन फतेहपुर योगासन खेल संघ के महासचिव डॉ दुर्गेश कुमार अध्यक्ष देश दीपक मीडिया प्रभारी विकास चैंपियनशिप डायरेक्टर धीरज कुमार और बच्चों के अभिभावक तथा अन्य परिजन उपस्थित रहे |अंत में जयपुरिया विद्यालय के प्रधानाध्यापक सीजो वर्गिस ने आभार व्यक्त किया तथा बच्चों को योगासन के प्रति रुचि को देखते हुए आने वाली योगासन प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी एवं फतेहपुर योगासन खेल संघ के महासचिव डॉ दुर्गेश कुमार का आभार व्यक्त किया |
फतेहपुर योगासन खेल संघ आने वाले समय में ब्लॉक स्तरीय तहसील स्तरीय एवं जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन तथा विस्तार के लिए कार्य करता रहेगा |
Leave A Reply

Your email address will not be published.