New Ad

राजभाषा पखवाड़ा -2022 के अवसर पर एनटीपीसी विंध्याचल में  हस्त लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन 

0
सोनभद्र/ब्यूरो एनटीपीसी विंध्याचल मानव संसाधन राजभाषा अनुभाग द्वारा राजभाषा के प्रचार-प्रसार के लिए दिनांक 15 सितंबर  से 29 सितंबर, 2022 के मध्य राजभाषा पखवाड़ा-2022 के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर हिन्दी पर्व मानाया जा  रहा है।
दिनांक 19.09.2020 दिन सोमवार को प्रातः 11:00 बजे से कर्मचारी वर्ग एवं महिला वर्ग  के लिए क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान  में हिन्दी  हस्तलेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान कर्मचारियों एवं महिलाओं  ने काफी संख्या में प्रतिभागिता की।
इसी कड़ी में दिनांक 20.09.2022 दिन मंगलवार  को प्रातः 11:00 बजे से कर्मचारी वर्ग, महिला वर्ग, सहयोगी संस्थाओं/ संविदा कर्मियों के लिए क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान में हिन्दी निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इसी क्रम में राजभाषा अनुभाग द्वारा परियोजना के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के कक्षा 09 से 12 तक के स्कूली बच्चों, कर्मचारी वर्ग हेतु वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही देश भक्ति गीत, कविता पाठ, स्मरण शक्ति प्रतियोगिता, हिन्दी नारा प्रतियोगिता अंताक्षरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जागया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.