New Ad

हजरतगंज पुलिस ने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

0

26 जून को लोकभवन के सामने पेट्रोल-डीजल की बढ.ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन का मामला

लखनऊ : पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन करने पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी के खिलाफ बीते 26 जून को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने लखनऊ में उग्र प्रदर्शन करते हुए लोकभवन का घेराव किया था।

प्रदर्शन के दौरान लखनऊ पुलिस व प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं पर लाठियां भी भांजी थीं।

जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि देर शाम सभी को छोड़ दिया गया था। मंगलवार को इस मामले में हजरतगंज पुलिस ने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा, लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल, युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राबिन सिंह यादव, युवजन सभा के प्रदेश सचिव जय कृष्ण यादव, सतीश यादव व अरविंद गिरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.