New Ad

महिला सशक्तिकरण के लिए स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग की भूमिका अहम &https://www.youtube.com/channel/UCcj8JxdUrXPVdAxW-blFheA8211; डीएम

0

 

बहराइच 26 अक्टूबर : महिलाओं एंव बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान के समापन अवसर पर रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने कहा कि सम्बन्धित विभागों के बेहतर तालमेल व समन्वय के साथ योजनाबद्ध तरीके से मिशन शक्ति अभियान को सफलता पूर्ववक संचालित किया गया। जिसके फलस्वरूप जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के प्रति जागरूकता आई है। इस सफल आयोजन के लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रयास निरन्तर चलता रहे। थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना से अब कोई भी महिला या बालिका अपनी समस्या हेल्प डेस्क पर बता सकती है। बालिकाओं की आत्म सुरक्षा के लिए मार्सल आर्ट की जानकारी भी बहुत उपयोगी साबित हो सकती है। इसलिए छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ आत्मसुरक्षा के प्रशिक्षण प्रदान करने की भी व्यवस्था की जाय। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में महिलाओं के लिए अच्छा वातावरण विकसित किया जाय। जिससे वे पूर्ण मनायोग से अपना कार्य कर सकें

जिलाधिकारी  कुमार ने कहा कि सभ्य समाज के लिए महिला उत्पीड़न की बात अच्छी नही है। इस दिशा में भी व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता लाये जाने की आवश्यकता है। आज के शिक्षित व सभ्य समाज में कन्या भ्रूण हत्या व बाल विवाह चिंता का विषय है। कन्या भ्रूण हत्या व बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को रोकने के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर रोकने का प्रयास किया जा रहा है। बालक-बालिकाओं में बिना कोई भेद-भाव किये समान रूप से शिक्षा दिलाये और बालिकाओं में आत्मविश्वास पैदा करें कि वे भी ऊॅचे सपने देख सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग की अहम भूमिका है। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में महिला स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक शौचालयों का संचालन, प्राथमिक विद्यालयों में ड्रेस बनाने का कार्य, मत्स्य पालन का पट्टा, विद्युत बिलों को जमा कराने, कोटें की दुकानों का संचालन, मनरेगा के कार्यो के लिए शिलापट्ट का निर्माण इत्यादि कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा रेशम विभाग द्वारा भी धागा निर्माण महिला समूहों के माध्यम से कराया जा रहा है। देश की आधी आबादी सशक्त होगी तो देश का विकास भी तेज गति से होगा

पुलिस अधीक्षक डा. विपिन कुमार मिश्रा ने कहा कि सहयोगी विभागों के बेहतर तालमेल व समन्वय के फलस्वरूप मिशन शक्ति अभियान सफलता पूर्वक संचालित हुआ। इसी प्रकार सहयोगी विभागों द्वारा बेहतर समन्वय से अभियान को सफलता पूर्वक जारी रखते हुए आधी आबादी को जागरूक करना है जिससे महिलाएं व बालिकाएं अपने अधिकारों व उनके लिए सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सके। मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने मिशन शक्ति अभियान के सफल आयोजन के लिए सभी के बधाई देते हुए कहा कि नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ अभियान की गति को इसी प्रकार बनाये रखा जाय\

मिशन शक्ति अभियान के दौरान महिलाओं तथा बच्चों की हिंसा से रोकथाम, पाक्सों कानून, लैगिंग समानता, घरेलू हिंसा तथा दहेज कानून, कन्या भू्रण हत्या एंव बाल-विवाह रोकथाम, कोविड-19 महामारी के संक्रमण से बचाव, बाल संरक्षण समितियों की बैठक, कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार इत्यादि विषय पर विभिन्न माध्यमों से नारी सुरक्षा सम्मान व स्वावलम्बन के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये

कार्यक्रम का संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीएमओ डा. राजेश मोहन श्रीवास्तव, एसडीएम नानपारा सूरज पटेल आईएएस, डीआईओएस राजेन्द्र कुमार पाण्डेय, बीएसए दिनेश कुमार यादव, डीपीओ जी.डी. यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.