New Ad

हिमालयन गिद्ध भोजन की तलाश में पहुंचा कानपुर जू के हवाले किया

बजरिया स्लाटर हाउस के पास मौजूद लोगों ने पकड़ा

0

कानपुर। हिमालयन गिद्ध का जोड़ा कानपुर के बजरिया स्लाटर हाउस पहुंचा। वहां मौजूद लोगों ने एक गिद्ध को पकड़ लिया। जबकि दूसरा भाग गया। गिद्ध को देखने के लिए आस-पास के लोग जुट गए। सूचना पाकर पहुंचा जू प्रशासन ने गिद्ध को कब्जे में लिया।
जू के अफसरों ने बताया कि शफीक और दिलशाद कुरैशी ने अपने साथियों संग गिद्ध को पकड़ा है। गिद्ध के साथ मादा भी थी,लेकिन वह उड़ गई। हालांकि,वन विभाग के रेंजर लल्लू सिंह ने जू के हवाले किया है।
वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह ने बताया कि हिमालय क्षेत्र में बर्फीले तूफान के कारण अक्सर ये गिद्ध भोजन की तलाश में चले आते हैं। जहां सर्दी होती है। सितंबर के बाद अक्सर ये यूपी में मंडराते देखे जाते है।
मृत पशुओं का मांस खाकर यह वातावरण शुद्ध रखते हैं। भोजन के दौरान इसका पूरा सिर गंदा हो जाता है। इसलिए भोजन करने के बाद नहाना पसंद करते है। जू में इसकी संख्या अब तीन हो गई है। एक नवंबर 2022 को एक गिद्ध इटावा से लाया गया है, जबकि एक पहले से जू में है।
जू प्रशासन ने बताया कि भूख की वजह से गिद्ध बेहाल हो गया था। उसने जू में आते ही 800 ग्राम मीट खाया। इसके बाद उसके भीतर चैतन्यता आई। गिद्ध का वजन करीब 14 किलो और सात फीट लंबे उसके दोनों तरफ के पंख थे। करीब ढाई फीट ऊंचा था। इसके चलते उसे देखकर लोग हैरत में पड़ गए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.