New Ad

पवित्र अयोध्या पवित्र सरयू माता के किनारे स्थित है

0

लखनऊ: भगवान श्री राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या में आपका स्वागत है मैं  नूर हसन रिज़वी सिटीजन वॉयस से हूं

पवित्र अयोध्या  पवित्र सरयू माता के किनारे स्थित है पौराणिक कथाओं में भी पवित्र अयोध्या का उल्लेख है

अयोध्या को अथर्ववेद में ईश्वर का नगर बताया गया है और इसकी संपन्नता की तुलना स्वर्ग से की गई है। स्कंदपुराण के अनुसार अयोध्या शब्द अ  कार ब्रह्मा, य  कार विष्णु है तथा ध कार रुद्र का स्वरूप है। अयोध्या में कई महान योद्धा, ऋषि-मुनि और अवतारी पुरुष हो चुके हैं। भगवान राम ने भी यहीं जन्म लिया था।

अयोध्या को पवित्र नगरी क्यों कहा जाता है?

इन 24 तीर्थंकरों में से भी सर्वप्रथम तीर्थंकर आदिनाथ (ऋषभदेव जी) के साथ चार अन्य तीर्थंकरों का जन्मस्थान भी अयोध्या ही है. बौद्ध मान्यताओं के अनुसार बुद्ध देव ने अयोध्या अथवा साकेत में 16 वर्षों तक निवास किया था. ये हिन्दू धर्म और उसके प्रतिरोधी सम्प्रदायों  जैन और बौद्धों का भी पवित्र धार्मिक स्थान था

अयोध्या का असली एवं पुरातन नाम क्या है?

अयोध्या जिसे साकेत और रामनगरी भी कहा जाता है। भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित एक ऐतिहासिक और घार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नगर है। यह पवित्र सरयू नदी के तट पर बसा हुआ है और अयोध्या जिले का मुख्यालय है। इतिहास में इसे  कोशल जनपद  भी कहा जाता था।

 

अयोध्या कितने साल पुराना है?

2200 साल पुराने अयोध्या का इतिहास अत्यधिक  पुरातन  है

भगवान श्री राम कितने समय तक जीवित रहे? जानिएहमारी हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार माना जाता है कि भगवान श्री राम 11,000 वर्षों तक जीवित रहे थे। हालाँकि यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि हमारी हिंदू पौराणिक कथाएँ अक्सर समय की विशाल मात्रा को दर्शाने के लिए प्रतीकात्मक संख्याओं का उपयोग करती हैं, इसलिए भगवान श्री राम के जीवन की वास्तविक अवधि अनिश्चित है।

महाभारत काल में अयोध्या का राजा कौन था?

उनका नाम था बृहदबल जो भगवान श्रीराम के ज्येष्ठ पुत्र कुश के वंश में श्रीराम से 32वीं पीढ़ी में जन्मे थे। ये कोसल साम्राज्य के सबसे प्रतापी सम्राटों में से एक माने जाते हैं।

वर्तमान समय में अयोध्या का राजा कौन है?

अयोध्या में राजवंश परिवार के मौजूदा राजा के रूप में विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र आज भी अयोध्या के लोगों के बीच राजा साहब के रूप में जाने जाते हैं. विमलेंद्र मिश्र अयोध्या रामायण मेला संरक्षक समिति के सदस्य और समाजसेवी हैं. मोदी सरकार ने उन्हें राम मंदिर का ट्रस्टी नियुक्त किया है

श्री राम भगवान असली में कैसे दिखते थे?

महर्षि वाल्मीकि ने रामायण में बताया है कि, भगवान श्री राम का चेहरा एकदम चंद्रमा की तरह चमकीला, सौम्य, कोमल और सुंदर था। उनकी आंखे कमल की भांति खबसूरत और बड़ी थी। उनकी नाक उनके चेहरे की तरह ही लंबी और सुडौल थी। उनके होठों का रंग सूर्य के रंग की तरह लाल था और उनके दोनों होठ समान थे।

भगवान श्री राम जी की कितनी पत्नियां थी?

भगवान राम ने केवल एक विवाह किया था, और उनकी अर्धागनी माता सीता थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.