New Ad

देवरिया जिले में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की विशाल जनसभा,

0

देवरिया: लोक सभा चुनाव भले ही 2024 में होना है पर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है इसी कड़ी में आज देवरिया जिले के जिला मुख्यालय के चीनी मिल ग्राउंड पर उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जहां छह हजार दो सौ करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली पांच राष्ट्रीय राज मार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा आज केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की डबल इंजन की सरकार के चलते सभी क्षेत्रों में विकास कार्य का कृतिमान बना है। उसी का परिणाम है कि देवरिया जिले में छह हजार करोड़ रुपए से अधिक निवेश की पांच परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। वही केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देवरिया सदर के सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के प्रयास का परिणाम है कि आज इस बडी परियोजना को मंजूरी मिली है। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में रोजगार बढ़ाने की जरूरत है। श्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद भी दिया।

इसके पूर्व लाभकारी योजनाओ के पात्रों को भी लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह,राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम,सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा,बासगांव सांसद कमलेश पासवान,देवरिया कुशीनगर के विधायकगण मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.