New Ad

ब्राह्मण समाज को एकजुट करने के लिए ‘ब्रह्म चेतना संवाद’ शुरू करेंगे जितिन प्रसाद

0

ब्राह्मण चेतना परिषद के संरक्षक ने कहा, यूपी में समाज के अस्तित्व पर खतरा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में ब्राह्मणों के खिलाफ हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न के विरोध में ब्राह्मण चेतना परिषद सोशल मीडिया पर ब्रह्म चेतना संवाद शुरू करने जा रही है। ब्राह्मण चेतना परिषद के संरक्षक व पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने सोमवार को एक पत्र जारी कर यह जानकारी दी। जितिन प्रसाद ने पत्र में कहा है कि ब्राह्मण समाज ने कभी किसी हक नहीं मारा। हमारी संस्कृति रही है कि हमने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया है। लेकिन आज ब्राह्मण समाज को उसके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।

खासकर उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों से ब्राह्मण समाज को हाशिए पर पहुँचाने का प्रयास जारी है। यहां समाज के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। वर्तमान सरकार में ब्राह्मण समाज के दर्जनों लोगों की हत्याएं हुई हैं। जानलेवा हमले हुए हैं। लेकिन समाज को न्याय नहीं मिला। बल्कि सरकार ब्राह्मण समाज के अपराधियों को संरक्षण दे रही है।

समाज के लोग प्रदेश में खुद को अपमानित, असुरक्षित और असहाय महसूस कर रहे हैं। मैंने समय-समय पर समाज को न्याय दिलाने का प्रयास किया है। यूपी में वर्तमान हालात में अब जरूरी हो गया है कि हम आपसी मतभेद भुलाकर अपने समाज को न्याय दिलाने के लिए एक साथ आएं।

इसके लिए जरूरी है कि हम अपने सुझाव और समस्याएं एक-दूसरे के साथ साझा करें। साथ ही उनके निराकरण का सामूहिक प्रयास करें। ताकि हमारा खोया हुआ गौरव वापस मिल सके। परिषद ने निर्णय लिया है कि सोशल मीडिया पर ब्राह्म चेतना संवाद शुरू किया जाएगा। जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को एक मंच पर लाकर समाज को ताकवर बनाया सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.