New Ad

कानपुर खबर लाइव

0

नगर निगम पर बिना सर्वे करे ही गलत हाउस टैक्स भेजने का लगाया आरोप  

कानपुर : नगर निगम की ओर से आठ वॉर्डों में जीआइएस सर्वे पूरा हो चुका है। इसमें सर्वे कर रहे कर्मचारी अगर गलत किया है तो उसके लिए गृहस्वामी नगर निगम कार्यालय में आपत्ति जता सकता है। इसके बाद एक इसे संशोधित किया जाएगा। उप नगर आयुक्त स्वर्ण सिंह ने बताया कि बर्रा पश्चिमी में जीआइएस सर्वे पूरा हो चुका है। यहां के निवासी जिनके घर का सर्वे नहीं हो पाया या फिर घरों में ताला पड़ा हुआ है।

वह लोग एक माह के अंदर नगर निगम जोन पांच कार्यांलय में आकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इससे उनके घर का दोबारा सर्वे कर सही टैक्स भेजा जा सके। उन्होंने बताया कि सर्वे कराने के लिए कई गृह स्वामियों को नोटिस भी दिया है। वहीं,निराला नगर में लोगों के गलत टैक्स आने पर लोगों के निवासियों का आरोप है कि नगर निगम ने बिना सर्वे करे ही गृहकर भेज दिया है। लोगों ने कई बार आपत्ति भी दर्ज कराई है। दादानगर औद्योगिक क्षेत्र व जरीब चौकी,फजलगंज में कई प्रतिष्ठान संचालकों ने समय पर टैक्स नहीं जमा किया तो नगर निगम की टीम ने अभियान चलाकर उसे सील कर किया जा चुका है।

वातावरण में नमी का स्तर फिर से बढ़ा,हवाओं ने गर्मी से राहत  

कानपुर : शहर में बीते कुछ दिन पहले राजस्थान में बने चक्रवात से आने वाली हवाओं से मौसम में आई गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। उत्तर पश्चिमी हवाओं से हल्की ठंडक का अहसास होगा और न्यूनतम तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। कानपुर शहर में भी हवाओं ने गर्मी से राहत दी है और सुबह के समय मौसम खुशगवार रहने लगा है फिलहाल यह स्थिति कुछ दिनों तक ही रहनेवाली है।

मौसम विभाग के अनुसार गर्मी उमस और बढ़ते हुए तापमान के बीच उत्तर पश्चिमी हवा राहत लेकर आई है। कुछ दिन तापमान में बेहद हल्की सी ठंडक रहेगीतापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की उम्मीद कम है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के ऊपर विपरीत चक्रवाती हवा का क्षेत्र विकसित हो गया है। यह बंगाल की खाड़ी से ठंडी हवा को मैदानी राज्यों की ओर ला रही है। राजस्थान के पास बना विपरीत चक्रवाती हवा का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है जिससे हीटवेव बनना बंद हो गया है।

गुजरात और राजस्थान की गर्म हवा दिल्ली,हरियाणा,पंजाब,उत्तर प्रदेश की ओर आना रुक गई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ.एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि वातावरण में नमी का स्तर फिर से बढ़ रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्का उतार चढ़ाव रहेगा। हवा सामान्य से तेज चलेगी।

युवती का मोबाइल लुटा मुकदमा


कानपुर : ग्वालटोली परमट निवासी संजना एक कॉस्मेटिक कंपनी में मार्केटिंग का काम करती हैं। उन्होंने बताया कि 23 मार्च को है ऑफिस से पैदल घर लौट रही थी तभी पुलिस ऑफिस के पास उनके चाचा कमल कुमार का फोन आ गया। इस पर वह मोबाइल पर बात करने लगी तभी बाइक सवार लुटेरों ने पीछे से आकर झपट्टा मारा और मोबाइल लूट ले गए। उन्होंने शोर मचाया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर लुटेरे गलियों से होते हुए भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज की है।

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

 

कानपुर : नर्वल के कुढ़गांव निवासी सुशील यादव (40) राजमिस्त्री का काम करता था। बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह पत्नी ममता ने पति का शव फंदे पर लटकता देखकर शोर मचाया तो परिजनों को जानकारी हुई।

कोविड संक्रमण को देखते हुए कारपोरेट ट्रेन तेजस 9 अप्रैल से निरस्त

कानपुर : कोविड संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने आइआरसीटीसी के कारपोरेट ट्रेन तेजस को नौ अप्रैल से निरस्त करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इसके साथ मुंबई रूट की कुछ ट्रेनों को भी निरस्त करने निर्णय लिया जा सकता है। बता दें कई राज्यों में रात्रि कर्फ्यू लगने से यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गंभीर संक्रमण वाले राज्यों में ट्रेन परिचालन से संक्रमण के बढऩे का खतरा है। उत्तर मध्य रेलवे के क्षेत्राधिकार में आने वाली 12 जोड़ी ट्रेनों को सीमित समय के लिए निरस्त किया गया है।

इसमें दो जोड़ी ट्रेनें कानपुर से होकर जाती हैं। हालांकि  रेलवे प्रशासन ने इसका कारण सिकंदरा खंड पर चल रहे काम को बताया है। यह ट्रेनें 23 अप्रैल तक निरस्त रहेंगी,वही  दो जोड़ी कानपुर से होकर गुजरने वाली ट्रेनों को भी कोरोना संक्रमण के चलते निरस्त किया गया। जिसके चलते यात्रियों की परेशानियां बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं, वहीं कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए तमाम एहतियात बरते जा रहे हैं। यात्रियों के लिए थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था दोबारा शुरु की गई है। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग रखने व मास्क का प्रयोग करने की अपील भी की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.