प्रयागराज :जिले में आज कोविड-19 टीकाकरण हो रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रभाकर राय ने पंजीकृत समस्त स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वह टीकाकरण केंद्र पर समय से पहुंचें और जिले में टीकाकरण अभियान को श त प्रतिशत सफल बनाएँ।
सीएमओ डा. प्रभाकर राय ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। इसमें स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड -19 टीका से प्रतिरक्षित किया जाएगा। उन्होने कहा कि कोविन पोर्टल पर पंजीकृत सभी लोग आज टीकाकरण केंद्र पर समय से पहुंचे। क्योंकि टीका की एक शीशी से 10 लोगों को टीका लगता है। शीशी खुलने के बाद एक नियत समय तक ही उसको उपयोग में ला सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोविड -19 का यह टीका सबसे सुरक्षित टीका है। यह शरीर पर किसी तरह का प्रतिकूल प्रभाव नहीं छोड़ता है। उन्होने बताया कि शुक्रवार को जिले में 23 केन्द्रों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें 11 सी.एच.सी. और 12 शहरी क्षेत्र के केन्द्र हैं।