New Ad

शहादत ए जनाबे फातिमा जहरा पर कर्बलाओं, इमामबाड़ों व घरों में मजलिसों मातम का इनएकाद।

0
लखनऊ : पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब (स.अ.) की चहेती बेटी शहजादी जनाबे फातिमा जहरा (स.अ.) की शहादत के मौके पर रविवार को कर्बलाओं,इमामबाड़ों व घरों में मजलिसों मातम का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। छोटा इमामबाड़ा हुसैनाबाद मौलाना मोहम्मद मियां आब्दी ने हजरत फातिमा की फजीलत को बयान करते हुए कहा कि अल्लाह ने जनाबे फातिमा को तमाम सिफाहत अता की

 

उन्होंने कहा कि हजरत रसूले खुदा (स.) ने हजरत अली (अ.स) से कहा फातिमा (स.) की इताअत सब पर वाजिब है। मौलाना ने कहा कि हजरत फातिमा औरतों के लिए हर दौर में मिसाली किरदार है। रौजाए जैनबया टिकैत राय तालाब में मौलाना अख्तर हुसैन रिजवी,मौलाना बाकर जैदी,मौलाना समर हैदर और मौलाना मंजर अली आरफी ने मजलिस को खिताब किया। रौजाए बैतुल हुज्न रुस्तम नगर में मौलाना मोहम्मद अस्करी ने मजलिस को खिताब किया। यहां महिलाओं की मजलिस का बाद ताबूत की जियारत कराई गई।

इमामबाड़ा कसरे हसनैन काजमैन रोड में मजलिस को मौलाना सकलैन आब्दी ने खिताब किया मस्जिद राहते सुल्तान नूरबाड़ी में मौलाना हसन ज़हीर ने मजलिस को खिताब किया। मस्जिद मुफ़्ती साहब बजाजा में मौलाना अली रजा ने मजलिस को खिताब किया आजाखाना तंजीम हसन रिजवी छोटे साहब आलम रोड में मौलाना गुलरेज नकी ने मजलिस को खिताब किया।

इमामबाड़ा आगा बाकर चौक में मौलाना मीसम जैदी ने मजलिस को खिताब किया। हौजाए इल्मिया जामेअतुत तबलीग मुसाहबगंज में मौलाना रजा अब्बास ने मजलिस को खिताब करते हुए शहजादी की शहादत को बयान किया। इमाम बारगाह सज्जादिया आलम नगर में मजलिस को मौलाना अली अब्बास ने मजलिस को खिताब किया। मजलिस के बाद अंजुमन अब्बासिया,अबिदया हुसैनिया और वफाए अब्बास ने नौहाख्वानी की। कर्बला मुंशी फजले हुसैनी हैदरगंज में मौलाना मिर्जा मोहम्मद राशिद अस्करी ने मजलिस को खिताब किया।

कैंडिल जलाकर अंधेरे में उठे ताबूत

छोटे इमामबाड़ा हुसैनाबाद में जमाते जाफरी आयोजित अंतिम मजलिस के बाद अजादारों ने अंधेरा करके हजरत फातिमा (स.अ.) का ताबूत मोमबत्तियां जलाकर उठाया गया। ताबूत को इमामबाड़ा परिसर में गश्त कराया गया। यह मंजर देखकर लोगों की आंखों से जारो-कतार आंसू जारी हो गये

अजाखाने सईद हुसैन मरहूम हसन पुरिया में महिलाओं की मजलिस को शाजिया फातिमा ने खिताब किया इसके बाद ताबूत की जियारत करायी गयी और कैंडिल जलाकर ताबूत को रौजाए फातमैन ले जाया गया। कर्बला दियानुतद्दौला काजमैन रोड में महिलाओं की मजलिस को जाकिरा निगार फातिमा ने खिताब किया। मजलिस के बाद महिलाओं ने शहजादी जनाबे फातिमा जहरा (स.अ.) का ताबूत उठाया। ताबूत सजने के बाद से ही जियारत करने वाली महिलाओं की काफी भीड़ चल रही है। इसके साथ ही महिलायें ताबूत पर हार व फूलों की चादरें चढ़ा नौहाख्वानी की।

सबीले फातिमा से बाटे गर्म कपड़े

 

ऑल इण्डिया शिया हुसैनी फंड की ओर से हज़रत फातिमा (स) की शहादत के मौके पर रविवार को विक्टोरिया स्ट्रीट पर लगाई गई सबील-ए फातिमा में जरूरतमन्दों में कम्बलों और गर्म कपड़ों को ख्वातीन में तकसीम किया गया चेयरमैन मोहम्मद ज़की, हसन मेहदी झब्बू इसारूल हसन, मोहम्मद शाहिद, अलीम हुसैन ने कम्बलों तथा तबर्रुक के वितरण में भाग लिया। सबील-ए-फातिमा से पूरे दिन चाय-पानी और तबर्रुक का वितरण किया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.