New Ad

शिक्षक भर्ती में BJP की नाक तले महाघोटाला, छात्रों को जबाब दे सरकार- प्रियंका गांधी

0

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज भाजपा सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कहा कि शिक्षक भर्ती में सरकार की सांठगांठ से बड़ा घोटाला हुआ है। जिसकी वजह से लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि 69000 सहायक शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया काउंसलिंग शुरू होते ही सवालों के विवाद को लेकर हाईकोर्ट के आदेश पर इसे रोकना पड़ा था। सरकार इसके खिलाफ डबल बेंच में गयी गई। इसी बीच शिक्षक भर्ती मामले में पकड़े गए गिरोह, आरक्षण पर सवाल जैसे तमाम विवाद खड़े हो गए हैं।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि लाखों युवाओं ने परीक्षा दी, लाखों ने नौकरी की आस लगाए, लाखों ने साल भर इंतजार किया, और भाजपा सरकार की नाक के नीचे यह महा घोटाला सिस्टम में बैठे लोगों की सांठगांठ से होता रहा है, और साल भर से इसे दबाए रखा गया है, अब सरकार को परीक्षा में शामिल हुए मेहनती छात्रों व सफल हुए लोगों को जवाब देना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.