New Ad

ममता बनर्जी इतनी मजबूत हैं कि देश की सरकार उनसे लड़ रही है। ओम प्रकाश राजभर

0

 

यूपी :  सरकार में पूर्व मंत्री रहे ओम प्रकाश राजभर बुधवार को सर्किट हाउस पहुंचे। जहां वो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जमकर तारीफ करते हुए बोले बंगाल में ममता दीदी इतनी मजबूत हैं कि देश की सरकार उनसे लड़ रही हैं। ममता बनर्जी ही वहां सरकार बनाएंगी, कोई कुछ कर नहीं पाएगा।

PM मोदी और CM योगी पर ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज

बंगाल की राजनीति पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा- 8 तारीख को PM मोदी और CM योगी ने महिला दिवस मनाया। जिनके पास खुद ही कोई महिला भी नहीं हैं हाथरस की घटना सभी को याद होगी कि रात में ही लाश जला दिया गया था। सरकार अब किसान आंदोलन को जाट आंदोलन बताने में लगी हैं। आज पेट्रोल 100 रुपए, गैस सिलेंडर, दाल सब्जी सब महंगा हो गया है। महंगाई से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सरकार पाकिस्तान, मंदिर, मस्जिद का मुद्दा उठाते रहती है। उत्तर प्रदेश में गुंडा राज कायम हो गया है। भागीदारी संकल्प मोर्चा ही अगली सरकार तय करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.