New Ad

ईंट भट्ठा मजदूर की हत्या में फरार आरोपित गिरफ्तार 

0
कानपुर :  महाराजपुर सरसौल स्थित ईंट भट्ठा मजदूर बिलासपुर छत्तीसगढ़ निवासी दुखराम (28) की हत्या में फरार चल रहे हत्यारोपी साथी फगुन सिंह को महाराजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर मजदूर की हत्या में प्रयोग किया गया डंडा भी बरामद कर लिया।
थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि,मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर हत्यारोपी को सुबह छिबली नदी के पास से गिरफ्तार किया गया है। हत्यारोपी किसी वाहन का इन्तजार कर रहा था।
Leave A Reply

Your email address will not be published.