New Ad

मणिपुर चीन समर्थित उग्रवादी गुट के हमले में असम रायफल्स के तीन जवान शहीद

0
असम रायफल्स के छह जवानों की हालात नाजुक
लखनऊ : पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा के नजदीक सेना के जवानों पर घात लगाकर हमला किया गया। इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए जबकि छह जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि 4 असम रायफल्स के जवानों पर यह हमला मणिपुर के उग्रवादी गुट पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने किया है। यह हमला उस वक्त किया गया, जब सेना के जवान गश्त कर रहे थे।
अंतर राष्ट्रीय सीमा के नजदीक जवानों पर यह हमला बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात करीब 1 बजे किया गया। उग्रवादियों ने पहले IED विस्फोट किया। इसके बाद अंधाधुंध फाॅयरिंग शुरू कर दी। हमले के बाद पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। माना जाता है कि पीएलए को चीन वित्तीय मदद पहुंचाता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.