New Ad

महापौर ने दिलाई नामित पार्षदों को शपथ, सोशल डिस्टेंसिंग का भी किया गया पालन

0

महापौर ने कहा- सभी नए पार्षद मिलकर जनता को और बेहतर ढंग से सेवाएं दे सकेंगे

लखनऊ: राजधानी लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने शनिवार को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय के राजकुमार हॉल में शपथ ग्रहण के कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें नामित पार्षदों को पद की शपथ दिलाई। इस दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया ने नामित पार्षद अनुराग मिश्रा, श्रीमती पद्मिनी चौधरी, श्री कैलाश गुप्ता, श्री राकेश मिश्रा, श्री संतोष तेवतिया, श्री शिव कुमार यादव, श्री सुभाष शुक्ला, श्री सर्वजीत सिंह, श्री के०के० जायसवाल, श्री प्रियांक आर्य को महापौर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ गृहण के दौरान सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप सोशल डिस्टेंसिंग पालन किया गया। साथ ही प्रवेश के समय सभी के हाथों को सेनेटाइजेशन किया गया। शपथ ग्रहण के कार्यक्रम के दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि सभी नव पार्षदों का हमारे नगर निगम परिवार में स्वागत है। हमारा परिवार बढ़ रहा है। आज से हमारे नगर निगम में 120 पार्षद नए शामिल हो गए है। हम सभी मिलकर जनता को और बेहतर ढंग से प्रभावी सेवाएं दे सकेंगे।

इस दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया के साथ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर निगम उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, पार्षद दल नेता राम कृष्ण यादव, भाजपा नगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, अपर नगर आयुक्त अमित कुमार, अर्चना द्विवेदी, राकेश यादव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह सहित सभी नव नामित पार्षद उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.