New Ad

बलिदानी नायकों के सम्मान के लिये मेरी माटी मेरा देश अभियान : अलका

0
देवरिया: प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथों पर रेडियो, टेलिविज़न,नमो ऐप,यूट्यूब के माध्यम से सुना।इसी के क्रम में बूथ संख्या 217 जमुना सदन सिन्धी मिल पर नपाध्यक्ष अलका सिंह ने बूथ समिति के सदस्यों के साथ मन की बात टेलीविजन के माध्यम से सुनी।इसके बाद नपाध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि आज मन की बात कार्यक्रम के 103वें एपिसोड में पीएम नरेन्द्र मोदी ने कई अहम विषयों पर बात की। मानसून से लेकर अमृत महोत्सव, सावन के पवित्र महीने से लेकर भारत को अपनी प्राचीन कलाकृतियाँ वापस पाने तक,
इस 15 अगस्त हर घर तिरंगा, पीएम ने कई विषयों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने ड्रग एब्यूज के खिलाफ देश भर में अभियानों के साथ-साथ भारत के बलिदानी नायकों को सम्मानित करने के लिए जल्द ही शुरू किए जाने वाले ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान पर भी बल दिया।
उन्होंने कहा कि मन की बात से प्रधानमंत्री मोदी सीधे देश की जनता से जुड़ विभिन्न विषयों पर अच्छी-अच्छी जानकारियां देते है।मन की बात देशवासियों के लिये बहुत ही जानकारी देने वाला कार्यक्रम होता है।
इस दौरान मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय,नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय,सुशील सिंह,गोविन्द चौरसिया,अश्वनी मणि बजरंगी,जयदीप मणि,बलराम राय,राहुल मिश्रा,हरेन्द्र पाल आदि रहे।
वही सदर विधायक डॉ.शलभ मणि त्रिपाठी ने गौरीबाजार के रैश्री बूथ संख्या 56 गौरीबाजार चेयरमैन प्रदीप मद्धेशिया,जिला पंचायत सदस्य विनय जायसवाल,मण्डल अध्यक्ष बृजेश गुप्ता आदि के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।
Leave A Reply

Your email address will not be published.