New Ad

मिशन पौधारोपणः दोपहर तक प्रदेश में 5 करोड़ 30 लाख पौधे लगाए गए

0

गुरू पूर्णिमा के अवसर पर योगी सरकार बनाएगी रिकॉर्ड

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किए है। वन महोत्व के इस महा में संगम आज प्रदेश में 25 करोड़ पौधे लगाए जा रहे है। यह वन महोत्सव द्वारा अभी तक 5 करोड़ 30 लाख वृक्ष लग चुके है। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के कुकरैल वन में पौध रोपण कर उत्तर प्रदेश में ‘मिशन वृक्षारोपण-2020’ का शुभारम्भ किया।

पौधरोपण महाकुंभ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 करोड़ पौधे लगाने वाले वन मंत्री और विभाग से जुड़े सभी अधिकारी को धन्यवाद दी और कहा, कि वन महोत्सव के साथ ही भारत के ज्ञान की परंपरा के प्रतीक भगवान वेदव्यास की आज जन्म तिथि भी है। ‘व्यास पूर्णिमा,गुरु पूर्णिम के रूप में विख्यात है। गुरु पूर्णिमा के साथ ही पूरे प्रदेश में 25 करोड़ वृक्षारोपण एक साथ आज की तिथि पर करने के लक्ष्य के साथ प्रारम्भ हुआ है। मिशन वृक्षारोपण-2020’ के साथ जुड़कर के न केवल प्राकृति बल्कि अपने पर्यावरण के प्रति हम सब जागरूक होकर के इसके सरंक्षण के लिए अपना योगदान देंगे ।

सीएम ने कहा इस मिशन के अन्तर्गत व्यापक जनसहभागिता के माध्यम से आज राज्य भर में एक दिन के अंदर 25 करोड़ से अधिक औषधीय, फलदार, पर्यावरणीय, छायादार, चारा औद्योगिक व प्रकाष्ठ की दृष्टि से महत्वपूर्ण 201 से अधिक प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे। प्रदेश में पौधरोपण के लिए चिह्नित प्रत्येक स्थान की जियो टैगिंग भी होगी। इसके लिए वन विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं। सभी 75 जिलों में पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।

योगी ने कहा आज का दिन उत्तर प्रदेश के इतिहास में दर्ज किया जाएगा। अब तक पांच करोड़ तीस लाख से अधिक वृक्ष उत्तर प्रदेश में लग चुके हैं, और इसमें निरंतर वृद्धि हो रही है। यह शासन के प्रति आमजन के विश्वास को प्रदर्शित करता है। साथ ही साथ हम अपने पर्यावरण के प्रति भी कितने जागरूक हैं। इसका भी बेहतर उदाहरण आज का यह कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहा है। उत्तर प्रदेश में 5 करोड़ से हमने इसकी शुरुआत की थी। जिसे आज इस चौथे वर्ष 25 करोड़ तक ले जाया गया है। देश में कोरोना जैसी महामारी के दौरान लोग शोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करते हुए यूपी के सभी विभाग इससे जुड़े हुए है। हम सिर्फ वृक्ष ही न लगाएं बल्कि उसे बचाये भी आज इतने बड़े पैमाने में यह कार्यक्रम हो रहा है मुझे विश्वास है शाम तक यह लक्ष्य हम पूरा करेंगे। कोरोना काल मे प्रधानमंत्री ने पैकेज की घोषणा हुई जिसमें किसानों के लिए भी बड़ा बजट है।

उन्होंने कहा वृक्षारोपण अभियान कुपोषण निवारण, जैवविविधता संरक्षण, जीवामृत के उपयोग तथा गंगा व सहायक नदियों के किनारे वृक्षारोपण पर केन्द्रित है। इसके अन्तर्गत प्रत्येक ग्राम के आवास के परिसर में सहजन के पौधे का रोपण औषधीय गुणों वाली प्रजातियों के पौधों के रोपण पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जनपद में विशिष्ट वाटिका वृक्षारोपण के अन्तर्गत-स्मृति वाटिका, पंचवटी, नवग्रह वाटिका, नक्षत्र वाटिका, हरिशंकरी का रोपण कराया जाएगा। वन विभाग की पौधशालाओं एवं वृक्षारोपण के लिए निराश्रित गौ वंश आश्रय स्थलों से कम्पोष्ट के क्रय की व्यवस्था की गई है।

प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक भी ‘मिशन

वृक्षारोपण-2020’ के तहत आज विभिन्न जिलों में पौध रोपण कर रहे हैं। कार्यक्रम को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग सहित 26 राजकीय विभागों तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, स्वयं सेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों आदि के योगदान से सम्पन्न किया जा रहा है। योगी सरकार ने पिछले वर्ष भी 22 करोड़ पौधरोपण का रिकार्ड बनाया था।

योगी सरकार बनाएगी रिकॉर्ड

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि वन विभाग की 1760 पौधशालाओं से पौधों की निशुल्क आपूर्ति की गई है। वन विभाग 10053 स्थानों पर 10 करोड़ पौधे लगाएगा। अन्य 26 विभाग सात लाख स्थानों पर 15 करोड़ पौधे लगाएंगे। वन विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक, विभागीय पौधशालाओं में 44.27 करोड़ पौधे उपलब्ध हैं। उद्यान विभाग की 142 पौधशालाओं में 84 लाख से अधिक पौधे हैं, जबकि रेशम विभाग की 76 पौधशालाओं में 24 लाख से अधिक पौधे हैं। प्रदेश की सभी 57892 ग्राम पंचायतों और 652 शहरी निकायों के लिए माइक्रो प्लान तैयार किए गए हैं। गंगा व सहायक नदियों के 10 किलोमीटर क्षेत्र में 3000 से अधिक स्थानों पर 2.20 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे।

उन्होनें कहा, प्रत्येक ग्राम में आवासीय परिसरों में सहजन के पौधे रोपने पर जोर रहेगा। जगह-जगह विशिष्ट वाटिकाएं तैयार की जाएंगी। 201 से अधिक प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण के लिए चयनित प्रत्येक स्थल की जियो टैगिंग भी होगी। पौधशालाओं और पौधरोपण के लिए निराश्रित गौ आश्रय स्थलों से कंपोस्ट खाद खरीदी गई है। पौधरोपण के इस महाअभियान की सफलता के लिए वन विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं। प्रदेश की सभी 57892 ग्राम पंचायतों और 652 शहरी निकायों के लिए माइक्रो प्लान तैयार किए गए हैं। इसके लिए राज्य के सभी 75 जिलों में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.