New Ad

प्रियंका ने CM योगी पर साधा निशाना कहा- अपराध में यूपी टॉप पर, जवाबदेही किसकी है

0

लखनऊ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में हो रही हत्या को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते में यूपी में करीब 50 हत्याएं हुईं। आंकड़ों के अनुसार कई अपराधों में यूपी पूरे देश में टॉप पर है। जवाबदेही किसकी है

प्रियंका गांधी ने रविवार को ट्वीट कर कहा , “पिछले एक हफ्ते में उप्र में करीब 50 हत्याएं हुईं। सीएम के प्रचार में तो यूपी “अपराधमुक्त” हो चुका है लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। आँकड़ों के अनुसार कई अपराधों में यूपी पूरे देश में टॉप पर है। आज फिर जौनपुर में एक नृशंस हत्या का मामला सामने आया। अब बहुत हुआ। जवाबदेही किसकी है

आपको बता दें इससे पहले प्रियंका गांधी ने कानून-व्यवस्था की स्थिति की आलोचना करते हुए शनिवार को पार्टी नेताओं के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान इसे ‘जंगलराज’ करार दिया था। उन्होंने यह वर्चुअल मीटिंग राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चर्चा करने के लिए बुलाई थी। इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि आमजन और पुलिस तक सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था का जिम्मा खुद सीएम के पास है। इतनी भयावह घटना के बाद उन्हें सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। कोई भी ढिलाई नहीं होनी चाहिए।

उधर साठ घंटे बाद भी कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला विकास दुबे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। विकास दुबे का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है और उसको लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। विकास दुबे ने कानपुर में ललन वाजपेपी के भाई पर जानलेवा हमला करवाया था।ललन वाजपेयी लगातार विकास दुबे के खिलाफ आवाज उठाते रहे। उन्होंने कई बार पुलिस को विकास दुबे के काले कारनामों के बारे में जानकारी दी।लेकिन पुलिस ने उनपर ध्यान नहीं दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.