New Ad

दो दिवसीय यूनिसेफ़ दौरे पर लखनऊ आई प्रियंका चोपड़ा

0
सिटिज़न वॉयस(सैय्यद अहसन रिज़वी)
लखनऊ। फिल्मी दुनिया की अभिनेत्री और यूनिसेफ़ की ग्लोबल गुडविल एम्बेसडर प्रियंका चोपड़ा राजधानी में कुछ सामाजिक ज़िम्मेदारियों को पूरा करने रविवार देर रात लखनऊ पहुची थी। सोमवार और मंगलवार को भी प्रियंका लखनऊ में रहकर यूनिसेफ़ से संबंधित कई कार्यक्रमों और ज़िम्मेदारियों को पूरा करने का काम करेंगी। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को मोहनलालगंज के लालपुर स्थित आगणवाड़ी पहुँचकर छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें हासिल उपलब्धियों और समस्याओं पर प्रकाश डाला।  सोमवार शाम 5 बजे शहर के गोमती नगर 1090 वीमेन पावर लाइन एवं बाल सुरक्षा संगठन के मुख्यालय पर भी जाएज़ा लेने पहुंची थी प्रियंका। जिसके बाद मंगलवार को शहर के लोकबंधु अस्पताल भी जाकर मुआएना करेंगी अभिनेत्री। प्रियंका चोपड़ा और यूनिसेफ का रिश्ता लगभग 16 साल पुराना हो चूका हैं। प्रियंका ने सन्न 2006 में यूनिसेफ के साथ काम करना शुरू किया था, जहा वह बच्चों के अधिकारों और लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मीडिया चर्चाओं की हिस्सा बनती थी। साल 2010 में जहा प्रियंका की नियुक्ति यूनिसेफ ने गुडविल एम्बेसडर के रूप में की थी, जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा को बच्चों के अधिकार को विशेष रूप से उजागर करने का काम सौपा गया था। वही साल 2016 में यूनिसेफ ने अभिनेत्री को &https://www.youtube.com/channel/UCcj8JxdUrXPVdAxW-blFheA8220;ग्लोबल गुडविल एम्बेसडर&https://www.youtube.com/channel/UCcj8JxdUrXPVdAxW-blFheA8221; के तौर पर चुना था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.