New Ad

प्रियंका गांधी को खाली करना होगा सरकारी बंगला, मोदी सरकार ने भेजा नोटिस

0

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को लोधी एस्टेट स्थित सरकारी बंगला खाली करने के आदेश जारी कर दिए है। प्रियंका को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से ये बंगला एक अगस्त तक खाली करना है। प्रियंका वर्षों से लोधी एस्टेट के इस आलीशन बंगला नंबर 35 में रह रही थीं। एसपीजी सुरक्षा हटने के चलते बंगला खाली करने को कहा गया है। इस बाबत उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है। मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि प्रियंका पहली अगस्त तक इस बंगले को खाली नहीं करती हैं तो उन्हें जुर्माना भी देना होगा।

सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी नोटिस का पालन करेंगी और इस पर उन्हें कुछ नहीं कहना है। वहीं इस साल फरवरी में प्रियंका गांधी को राजस्थान और छत्तीसगढ़ के सीएम ने राज्यसभा सीट की पेशकश की थी। लेकिन इस पर प्रियंका गांधी की ओर से कोई जवाब नहीं आया था। अगर प्रियंका गांधी राज्यसभा सदस्य चुनी जातीं तो वो बंगला बरकरार रख सकती थीं।

एसपीजी सुरक्षा के तहत गांधी परिवार को ये बंगला अलॉट किया गया था। लेकिन बीते साल केंद्र सरकार ने एसपीजी सुरक्षा हटा ली थी। जिसमें प्रियंका गांधी उनकी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी की सुरक्षा मिली थी। मोदी सरकार के इस फैसले के बाद कांग्रेस ने इसे एक साजिश करार दिया था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई, 1991 को हुई हत्या के बाद गांधी परिवार को एसपीजी सुरक्षा प्रदान की गई थी। अब प्रियंका, राहुल गांधी और सोनिया गांधी को जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है।

बता दें कि प्रियंका गांधी पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीनी सेना से जारी गतिरोध और देश में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर आक्रामक रवैया अपनाए हुए है। ऐसे में सरकार के इस ताजा कदम का कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से विरोध होना तय माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.