New Ad

जनता की आवाज उठाने पर प्रियंका गांधी को किया जा रहा परेशान: अजय कुमार लल्लू

0

लखनऊ : प्रियंका गांधी को सरकारी आवास खाली करने के लिए मोदी सरकार के अल्टीमेटम के तुरंत बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक ट्वीट किया है। यूपी प्रदेश अध्यक्ष ने प्रियंका गांधी की एक फोटो अपलोड करते हुए कहा, प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार के गरीब विरोधी, रोजगार विरोधी व महिला विरोधी रवैए के विरोध में मुखर होकर आवाज उठाई है। भाजपा सरकार का सच सामने लाने के कारण ही उन पर लगातार तरह-तरह के हमले किए हुए। लेकिन वो जनता की समस्याओं को उठाने के लिए और उनके निदान के लिए चट्टान की तरह अडिग हैं।

लल्लू ने लिखा, एक जमाने में सरकारी मशीनरी के दम पर इंदिरा गांधी को भी अलग-अलग तरीके से परेशान किया गया था। उसी तरह आज भी कांग्रेस नेतृत्व को परेशान किया जा रहा है। सुरक्षा को गंभीर खतरा होने के बावजूद पहले सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा हटा ली गयी। लेकिन प्रियंका ने उसे सहर्ष स्वीकार किया था।

लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार को जनता के मुद्दों, चीन से भारत की सीमाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर जनता को जवाब देना चाहिए। प्रियंका जनता के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेंगी। अभी तो ली अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है। अजय कुमार लल्लू के इस बयान को केन्द्र सरकार के उस ताजा निर्णय की प्रतिक्रिया समझा जा रहा है, जिसमें मोदी सरकार ने प्रियंका गांधी को 1 अगस्त तक सरकारी बंगला खाली करने का आदेश दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.