New Ad

कानपुर नगर निगम के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, कहा- हाउस टैक्स और भैंस लूटना बंद करो

0

कानपुर : में नगर निगम से नाराज चल रहे स्थानीय विधायकों ने नगर निगम के खिलाफ हल्ला बोल दिया। हलांकि उन्हें रोकने लिए मौके पर पुलिस बल मौजूद थी। हर तरफ से पुलिस की बैरिकेडिंग लगाई गई थी। इसके बाद भी गुरुवार को सपा के दो विधायकों ने नगर निगम पर हल्ला बोल दिया। इन दोनों विधायकों का नाम अमिताभ बाजपेई और इरफान सोलंकी है

विरोध के वक्त लगे नारे ‘न खाता न बही, जो गब्बर सिंह कहे वही सही’

पुलिस बैरिकेडिंग के कारण इन दोनों विधायकों की गाड़ियां प्रदर्शन स्थल तक नहीं जा सकीं, तो दोनों वहां तक पैदल ही पहुंच गए। इस दौरान भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के समर्थक भी प्रदर्शन स्थल पर मौजूद थे। दोनों ने एक-एक कर लोगों को संबोधित भी किया न दोनों विधायकों ने कहा कि नगर निगम गब्बर सिंह टैक्स वसूल रहा है। हाउस टैक्स लूटा जा रहा है। भैंस लूटी जा रही है। विरोध करते हुए दोनों ने नारे भी लगवाए। नारे लगावाते हुए कहा गया कि न खाता न बही, जो गब्बर सिंह कहे वही सही

छोटे व्यापारियों के उत्पीड़न का भी लगाया आरोप

प्रदर्शनकारियों ने कोरोना संक्रमण के इस समय में छोटे व्यापारियों को लूटने और उनके उत्पीड़न का भी आरोप लगाया। भारी संख्या में पुलिसफोर्स की तैनाती देख सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मारो लाठी, आज हम भी देखेंगे प्रशासन कैसे आम लोगों को परेशान करता है और उनका बातों को नजरअंदाज कर उनका दमन करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.