New Ad

उमेश पाल के हत्यारे पाताल में भी छुपे होंगे तो यूपी पुलिस उन्हें खोज निकालेगी -केशव प्रसाद मौर्य

0
अयोध्या: मदरसे में विशेष धर्म शिक्षा पर हाईकोर्ट की नोटिस पर बोले केशव मौर्या, कहा मदरसे में जो बच्चे पढ़ते हैं। वह भी हमारे प्रदेश के बच्चे हैं। उनको भी अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए। उन्हें भी अच्छी शिक्षा पाने का अधिकार है। मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे डॉक्टर बने, इंजीनियर बने, वैज्ञानिक बने देश के सेवक बने। लेकिन कुछ तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले उसमें लगातार अड़चन डालते हैं।
                   माननीय न्यायालय का जो भी नोटिस होगा, हमें जानकारी तो नहीं है, सरकार उसका जवाब देगी। कांग्रेस पर अमित शाह द्वारा लगाए गए आरोप पर केशव मौर्या ने कहा कि जिस तरह से यूपीए सरकार करती थी, उसी तरह से भाजपा सरकार से उम्मीद करती है। भाजपा सरकार में जो न्यायालय का काम है, वह न्यायालय करता है, चारों स्तंभ मजबूत है। अमित शाह का जो आरोप है, वह बिल्कुल सही है। किसी भी तरीके से नरेंद्र मोदी को आरोपी बनाना चाहते थे। फर्जी आरोप लगाकर उनको जेल भेज दिया जाए, लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं हुए और जब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया, उस समय जो दंगे हुए थे सभी आरोपों से सुप्रीम कोर्ट बरी कर चुकी है।
     निकाय चुनाव पर केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि प्रदेश में सभी सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। अखिलेश यादव के राजनीति पर डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने कहा कि अखिलेश यादव की जो राजनीति है, वह दो जातियों समुदाय की करते हैं। मुसलमान उनको वोट देने के लिए मजबूर रहे, दूसरा यादव के लिए उनकी विवशता रहे। लेकिन हमारी सरकार में जो कार्य हुआ है, डबल इंजन सरकार का सबका साथ सबका विकास, बहुत से यादव को मैं जानता हूं जो जातिवादी भी हैं और राष्ट्रवादी भी है। 2024 के चुनाव में जहां 2022 में कुछ जगह साइकिल चल गई थी, अब वहां भी पंचर हो जाएगी।
                                     सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। मुस्लिम समुदाय का एक बड़ा तबका अब यह विचार करने के लिए लगातार विवश हो रहा है। कांग्रेस वाले सपा वाले बसपा वाले कहते थे भाजपा आएगी उनको खा जाएगी लेकिन भाजपा सरकार में सबका विकास हुआ है। अब उनका वोट भी मिलना हमको शुरू होगा, यदुवंशी राष्ट्रभक्त भी है, हिंदूवादी भी है। भारी भरकम वोट 2024 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के पद पर बैठाने के लिए भारी समर्थन करेगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.