New Ad

महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही -श्रीकान्त कटियार विधायक ।

0
उन्नाव: केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा महिला सशक्ति कारण के लिए चलायी जा रही अनेक  योजनाओं से आज की नारी अबला नहीं है।वह समाज में पुरुषो के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर काम कर रही है। आज की नारी आत्म निर्भर है तथा देश के विकास में अपनी पूरी सहभागिता निभा रही है।
 उक्त बातें क्षेत्रीय विधायक श्रीकान्त कटियार ने फतेहपुर चौरासी ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को ग्राम विकास एवं राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा स्वास्थ्य विभाग तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार परियोजना विभाग के साथ आयोजित किए गए साझा कार्यक्रम  *बेटी बचाओ  बेटी पढ़ाओ* तथा  *संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम*  को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा की केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के शासन काल में आज की नारी अपने को अबला न समझे।भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित ही नही बल्कि आत्मनिर्भर है।
                                 हमारी सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही तमाम योजनाओं से आज समाज की बेटियां सुरक्षित ही नहीं बल्कि विकास के सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं तथा देश को विकास की ओर ले जा रही हैं।इस दौरान विधायक द्वारा आशाबहुओं को टेबलेट फोन वितरित किए गए तथा समूह के पदाधिकारियों को समूह द्वारा निर्मित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन लिखी हुई कुल नौ दरिया वितरित की गई जिन्हें समूह की बैठकों के दौरान उपयोग में लाया जाएगा। कार्यक्रम को खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया तथा संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी संजीव कटियार ने किया।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत सुशील कुमार पाण्डेय  सीडीपीओ प्रगति बाजपेई  बीएमएम रितिका कर्माकार दीपांशु श्रीवास्तव संजू झा  कपिल दीक्षित ग्राम विकास अधिकारी अमित पटेल अभय सिंह   विवेक कुमार ब्लॉक मुख्यालय पर नियुक्त कर्मी महेंद्र  कमल  नरेंद्र आदि समेत काफी संख्या में सभी विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.