New Ad

राम राज्य का मूल सिद्धांत है: गोप

0

 

धनुषयज्ञ मेले का पूर्व मंत्री ने किया उदघाट्न

 

मसौली बाराबंकी :  धनुषयज्ञ मेले के आयोजन से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्रति भक्ति भावना जागृत होती है। तथा भगवान के जीवन के बारे में लोगो को जानकारी मिलती है। उक्त बातें वुधवार की देर शाम ग्राम मेढ़िया में आज से शुरू हो रहे तीन दिवसीय धनुषयज्ञ रामलीला मेले का फीता काटकर उदघाट्न करते हुए पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कही। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन समाज के सभी वर्ग के लोगो के लिए आदर्श है। श्री गोप ने कहा कि दीन दुखियों एवं निर्बलों की रक्षा और उनका उत्थान ही राम राज्य का मूल सिद्धांत था। भय और भूख रहित समाज की स्थापना के लिए प्रदेश की समाजवादी पार्टी भी निम्न वर्गों के साथ ही समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है जिसके परिणाम है कि पूर्ववती सपा सरकार में प्रदेश के ऐतिहासिक विकास के कार्य लोगों के सामने हैं।

इससे पूर्व उन्होंने फीता काटकर और भगवान के प्रतीक स्वरूपों की आरती उतारकर मेले का शुभारंभ किया। पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ने कहा कि धनुषयज्ञ के आयोजन से भक्ति भावना बढ़ती है। और असत्य एव अहंकार के जीवन से दूर रहने की प्रेंरणा मिलती है।  सदस्य जिला पंचायत शकील सिद्दीकी ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन समाज के सभी के लिए आदर्श है। इस मौके पर ग्राम प्रधान राममूर्ति, अजय कुमार वर्मा, हसमत अली गुड्डु, उमाकान्त यादव, अशोक यादव, रमन गुप्ता सहित भारी संख्या भक्तगण मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.