New Ad

यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

0

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरूवार सुबह लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल पहुंचे। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार इससे बचाव करने में जुटे है।

जिसके चलते सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ में अब बड़े अस्पतालों की व्यवस्था का निरिक्षण कर रहे है। इसके साथ ही सभी को बचाव के लिए भी सचेत किया। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया और डॉक्टरों के साथ बातचीत की। मुख्यमंत्री ने डॉक्टर आशुतोष दुबे से अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

बीते दिन बुधवार को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का आकस्मिक निरीक्षण किया। वहां पर लोगों से बातचीत करने के साथ ही मिल रही सुविधा तथा अस्पताल की सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने इन सभी सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभागों तथा प्रशासन को टीम भावना के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह को अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए साथ ही जनता से सीधा फीडबैक प्राप्त करते हुए कार्यों की हकीकत को मौके पर परखने के लिए निरीक्षण किए जाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.