शुक्लागंज, उन्नाव : बालूघाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में गुरूवार को 14 बटुको के विधि विधान से आचार्यों ने उपनयन संस्कार कराया गया। आचार्य मनमोहन अवस्थी ने बटुकों को नियम संयम के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कोरोना वाॅयरस के संक्रमण को देखते हुये सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया। जहां सभी बटुक अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। सभी बटुक ने पीला अंग वस्त्र धारण किया। आचार्य ने विधि विधान से उपनयन संस्कार कराया। आचार्य ने बटुकों को नियम संयम की जानकारी दी। इस मौके पर व्यवस्थापक राम चंद्र गुप्ता, दया साहू, ज्ञान त्रिपाठी, संग्राम सिंह, हरिश्चंद्र अग्निहोत्री, आदि तमाम लोग मौजूद रहे।