New Ad

कानपुर घटना के विरोध में हजरतगंज चौराहे पर सपा नेता विभा शुक्ला का हंगामा

0

पुलिस ने तत्काल सपा नेता को हिरासत में लेकर यातायात बहाल कराया

लखनऊ : कानपुर में बदमाशों की गोली के शिकार होकर 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। अब कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाकर समाजवादी सरकार योगी सरकार पर हमलावर हो गयी है। घटना के विरोध में शुक्रवार शाम अचानक सपा नेता विभा शुक्ला हजरतगंज चौराहे पर बीच सड़क पर लेट कर प्रदर्शन करने लगी। यातायात के बीच हंगामा होता देख वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने तत्काल विभा शुक्ला को हिरासत में ले लिया। सपा नेता विभा शुक्ला के इस हंगामे के चलते हजरतगंज में कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया।

इससे पहले शुक्रवार दोपहर तमाम सपा कार्यकर्ताओं ने जीपीओ पहुंचकर कानपुर घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा भवन की ओर रुख किया। पुलिस ने रोका तो सपा कार्यकर्ता पुलिस से उलझ गए। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर सपाइयों को काबू में किया। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया था

Leave A Reply

Your email address will not be published.