प्रयागराज: विपिन कुमार सिंह ने प्रयागराज मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक का पद भार ग्रहण किया। यह पद संचित त्यागी के नेशनल बुक ट्रस्ट नई दिल्ली में ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर स्थानांतरण होने से रिक्त हुआ था। विपिन कुमार सिंह ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से एम.बी.ए की डिग्री हासिल की है। विपिन कुमार सिंह वर्ष 2008 बैच के आईआरटीएस अधिकारी है। प्रयागराज मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक का पद भार ग्रहण करने से पूर्व उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय में उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/क्लेम के पद पर कार्यरत थे।
विपिन कुमार सिंह ने वर्ष 2011 में सहायक वाणिज्य प्रबंधक धनबाद के रूप में अपनी रेल सेवा प्रारम्भ की।विपिन कुमार सिंह ने भारतीय रेलवे में मण्डल परिचालन प्रबंधक सामान्य आगरा, वरि. मण्डल परिचालन प्रबंधक, प्रयागराज, वरि. मण्डल वाणिज्य प्रबंधक झांसी, वरि. मण्डल संरक्षा अधिकारी झांसी, उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक उमरे मुख्यालय, उप मुख्य परिचालन प्रबंधक उमरे मुख्यालय जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवा प्रदान की है।