New Ad

गाँवो में बहेगी विकास की बयार : अरुण सिंह

0

 

देवरिया। भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा नवसृजित नगर पंचायत तरकुलवा में शुक्रवार को किसान प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर निकाय चुनाव के जिला संयोजक अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ है, सरकार ने गांव और किसानों को कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उनकी स्थिति को सुधारने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि नवसृजित नगर पँचायत में शामिल गाँवो के वार्ड बनने से गाँवो में विकास की बयार बहेगी।
किसान मोर्चा प्रभारी श्रीनिवास मणि ने कहा कि किसान मोर्चा दमखम के साथ नवसृजित नगर पँचायत में शामिल गाँवो के किसानों से सम्पर्क करके उनको केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएं।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा की नगर पंचायत तरकुलवा में शामिल 7 गाँवो के किसान प्रतिनिधि घर-घर जनसम्पर्क और संवाद करके भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को बताए।
उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा कार्यकर्ता जनपद के निकायों में कमल खिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर भाजपा मंडल अध्यक्ष जीवनपति त्रिपाठी ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया एवं मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा रामाश्रय यादव ने आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर जिला महामन्त्री भाजपा रविन्द्र कौशल, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय, संजय सिंह, ब्लाक प्रमुख रामअशीष गुप्ता,किसान मोर्चा उपाध्यक्ष मुकेश राय, धीरज मिश्र, दुष्यंत राव, ध्रुव राव, प्रभुनाथ पाण्डेय, सत्यनारायण कुशवाहा, सतीश जायसवाल, रामाश्रय गुप्ता, डॉ इंद्रदेव चौहान, राजेन्द्र प्रसाद, मंटू कुशवाहा , सरल यादव, कमलेश कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.