New Ad

हिंसा, लूट, बलात्कार, हत्या के खिलाफ महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

0

महिला कांग्रेस कमेटी की पदाधिकारियों ने सीएम आवास का किया घेराव

लखनऊ : उत्तर प्रदेश बढ़ते महिला अपराध, लूट, हत्या और बलात्कार और ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरोध में आज महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास का घेराव किया। मुख्यमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन करते हुए महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि हापुड़, उरई सहित प्रदेश भर में न सिर्फ महिलाओं बल्कि छोटी-छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहा है। हत्याएं हो रहीं हैं। अपहरण हो रहे हैं। पुलिस जनता की न तो कोई सुनवाई कर रही है या कार्रवाई कर रही है। इसलिए बावजूद मुख्यमंत्री यूपी अपराध मुक्त का राग अलाप रहे हैं।

लखनऊ में महिला कांग्रेस की मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी, पूर्वी जोन की अध्यक्ष शहला अहरारी, दक्षिणी जोन की अध्यक्ष प्रतिभा अटल पाल, पश्चिमी जोन की अध्यक्ष प्रीति तिवारी सहित सुशीला शर्मा, शबनम आदिल एडवाकेट, किरन गुप्ता, दीपिका कपूर, लता द्विवेदी, रमा, संगीता सिंह, राम कुमारी आदि महिलाओं ने मुख्यमंत्री आवास के सामने थालियां बजाईं। महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। हंगामा बढ़ने पर मौके पर मौजूद पुलिस ने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। शाम को सभी को रिहा किया गया।

हर दिन सामने आ रहीं जघन्य घटनाएं

महिला कांग्रेस की सभी जोनों की अध्यक्षों ने एक बयान जारी कहा, रोजाना महिलाओं के प्रति जघन्य घटनाएं हो रही हैं। हत्या, लूट, बलात्कार और महिलाओं, बच्चियों की अस्मिता के साथ हो रहे खिलवाड़ की घटनाओं में बाढ़ आ गयी है।

प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल है। प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। हापुड़, जौनपुर, जालौन आदि जनपदों में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटनाओं को लेकर महिलाएं आक्रोशित और चिन्तित हैं।http:

Leave A Reply

Your email address will not be published.